कुमार विश्वास (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

'वो बृजेश पाठक बांह फेंक-फेंक के भाषण दिया...', BJP नेता पर भड़के कुमार विश्वास, दिखी राज्यसभा न जाने की खीझ!

Kumar Vishwas Viral Video: कुमार विश्वास के बयान को एक तरफ जहां इसे हंसी-मजाक के साथ जोड़कर देखने को कहा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इसे कुमार विश्वास की खीझ बताई जा रही है।

अर्पित शुक्ला

UP Politics: नेताओं का राजनीति छोड़ कवि हो जाना आम बात है, लेकिन कवि का नेता बनना यह दर्शाता है कि उनके मन में राजनीति में सक्रिय होने की इच्छा भी है। ऐसे ही कवि और राजनीतिक व्यक्तित्व का मिश्रण आज के दौर में सबसे ज्यादा जुड़ता है कुमार विश्वास के नाम से।

हाल ही में कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बृजेश पाठक के लिए कुछ हंसी-मज़ाक भरे शब्द कह रहे हैं। यह वीडियो उसी कार्यक्रम का है जिसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद थे और कुमार विश्वास के साथ हंसी-मजाक करते हुए निकल गए।

राज्यसभा न भेजे जाने की खीझ?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दो रायें बन गई हैं। एक तरफ लोग इसे हल्के-फुल्के मजाक के रूप में देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे राज्यसभा न भेजे जाने की खीझ बताई जा रही है। दरअसल, बीजेपी के साथ उनकी नजदीकियों को देखते हुए हर कोई यही अनुमान लगा रहा था कि कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजा जाएगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो उनकी खीझ के रूप में पेश किया जा रहा है।

क्या कहा कुमार विश्वास ने?

वीडियो में कुमार विश्वास ने कहा, "आपने जो चार घंटे सुनवाया, उसके लिए मैं आभारी हूं, और कैसे-कैसे लोग सुनाकर निकल गए। वो बृजेश पाठक बताओ। दोनों तरफ बांह फेंक-फेंक के भाषण दिया, मुझे लगा कुछ देकर जाएगा, तो भी अपना देकर नहीं गया, पिता जी का चार वेद देकर गया। अरे भाई उपमुख्यमंत्री है, दो-चार करोड़ रुपये देकर जाता कि मैं दो करोड़ देता हूं, चार करोड़ देता हूं। बोले वेद ले लो। अब वह तो स्वयं में द्विवेदी है। उसके पास दो तो ओरिजनल रखे होंगे। बोले दो वेद मैं दे रहा हूं।"

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वे उपमुख्यमंत्री यह बात जानना चाहते थे कि कुमार विश्वास के पास कितनी सैलरी है, लेकिन उपमुख्यमंत्री चुप हो गए। कुमार विश्वास ने बताया कि विकास दिव्यकीर्ति ने उनसे पूछा कि आखिर उन्होंने क्यों नहीं बताया, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें पता था कि बाद में उनकी मैं बताउंगा।

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार