खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया  (सोर्स : नवभारत लाइव)
कानपुर

कानपुर में सरसों के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक किया हमला, 9 लोग घायल, वन विभाग की टीम तलाशी में जुटी

Leopard Attacked kanpur: खेतों में काम कर रहे लोगों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में 9 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है,वन विभाग की टीम तलाश में लगी है .

अभिनव श्रीवास्तव, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • करणखेड़ा गांव में तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर 9 लोगों को घायल कर दिया

  • हमले में साहिल गंभीर रूप से घायल हुआ, सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया

  • वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है

Leopard Attacked On Villagers kanpur: कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करणखेड़ा गांव में ग्रामीण अपने खेतों में काम कर रहे थे और गोभी काट रहे थे । खेतों में अभी 10 से 12 लोग थे तभी सूचना मिली कि एक बच्ची को तेंदुए ने काटा है लेकिन बच्ची बच गई है जिसके बाद 50 की संख्या में आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर खेत को घेर लिया और तेंदुए को घेरने लगे ।

डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी गई। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरने की कोशिश की तो तेंदुए ने भी झपट्टा मार कर अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिससे भगदड़ मच गई। तेंदुए द्वारा अचानक किए गए हमले में 9 ग्रामीण घायल हो गए हैं। किसान  रामसजीवन के अनुसार तेंदुए की सूचना मिलते ही ग्रामीण उसके गेंदे के फूलों के खेत में इकट्ठा हो गए सबसे पहले तेंदुए ने रामकेश पर हमला किया ।

इससे भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। फिर तेंदुआ गोभी के खेत में जा पहुंचा और यहां उसने मदारपुर के रहने वाले मोहित शर्मा को घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुए ने रवि निषाद और उसके दोस्त को घायल किया। तेंदुए के हमले में हरिराम निषाद, रामकेश निषाद, बुद्धि निषाद, मोहित विश्वकर्मा, और साहिल भी घायल हुए हैं जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल है।

गंगा किनारे रहता है तेंदुए का आतंक

कानपुर में गंगा किनारे बसे गांव में पिछले कई वर्षों से तेंदुओं का आतंक देखा गया है हालांकि कई बार वन विभाग ने प्रयास किया पिंजरे भी लगाए गए लेकिन आज तक एक भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आया।

महाराजपुर के कारण खेड़ा गांव में तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अभियान शुरू कर दिया है तेंदुए की तलाश में कांबिंग की जा रही है।

गांव में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि अगर वह खेतों पर जाएं तो इकट्ठे होकर जाएं अकेले ना जाएं इसके साथ ही बच्चों को घर के बाहर न खेलने दें जिससे आसपास के गांव में दहशत फैल गई है।

पिछले 5 वर्षों से तेंदुए को नहीं पकड़ पाई है वन विभाग की टीम

2021 के अक्टूबर महीने में सबसे पहले तेंदुआ आईआईटी कानपुर के कैंपस में देखा गया और कैमरे में कैद हुआ।इसके बाद राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, बैरी, अरमापुर, गंगा बैराज के किनारे बसे गांव में तेंदुओ ने आतंक मचाया।

वन विभाग की टीम पिछले 5 वर्ष से सिर्फ कांबिंग कर रही है एक भी तेंदुआ वन विभाग की टीम के द्वारा पकड़ा नहीं गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ के अलावा भी अन्य जंगली जानवर हमला कर देते हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत रहती है लेकिन वन विभाग की टीम कोई कार्रवाई नहीं करती।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा