वाराणसी में वन विभाग और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 650 प्रतिबंधित तोते बरामद; तीन गिरफ्तार

650 Live Birds Transported Pickup Vehicle: पिकअप वाहन में भरकर ले जाए जा रहे थे 650 जीवित पक्षी l इनमें 60 एलेक्जेंड्रिन तोते शामिल l सात पिंजड़े और दो झोले भी बरामद हुए l
650 live birds were being transported in a pickup vehicle.
वन विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को दबोचा (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान

  • 650 पक्षियों को अपने कब्जे में लेकर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार

  • सात लोहे के पिंजरों और दो झोलों में ले जाया जा रहा था

Campaigns Against Poaching Trafficking : वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 नवंबर की रात गोलगड्डा क्षेत्र में छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से 650 जीवित प्रतिबंधित पक्षियों को बरामद किया गया।

मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 650 पक्षियों को अपने कब्जे में लेकर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार शामिल हैं। इस कार्रवाई से पक्षियों की अवैध तस्करी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम की कार्यवाई

वन विभाग के अनुसार, वन्यजीवों के अवैध व्यापार और शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 नवंबर की रात वन विभाग वाराणसी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गोलगड्डा के पास संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी संख्या में जीवित पक्षी मिले। पक्षियों को सात लोहे के पिंजरों और दो झोलों में भरकर ले जाया जा रहा था।

बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

टीम ने सभी 650 पक्षियों को अपने कब्जे में लेकर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजधानी पटना निवासी मोहम्मद समीम, मोहम्मद नासीर और आफताब के रूप में हुई है.

मोहम्मद समीम पिकअप चालक है. वह पटना के अरफाबाद कॉलोनी, मीर साकिर टोली, उर्दू हाईस्कूल गुलजारबाग, आलमगंज का निवासी है.

दूसरा आरोपी मोहम्मद नासीर पुत्र मोहम्मद सलीम मीर साकिर टोली, गुलजारबाग का रहने वाला है. तीसरा आरोपित आफताब पुत्र अनवर आलम मिस्का टोली, गुलजारबाग, आलमगंज का निवासी है

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने पक्षियों को मिर्जापुर और चंदौली क्षेत्र से लाए जाने की जानकारी दी है।हालांकि, पक्षियों को कहां ले जाया जा रहा था और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

वन विभाग ने मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, वन्यजीवों के अवैध शिकार, तस्करी और व्यापार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

650 live birds were being transported in a pickup vehicle.
आगरा में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार; 36 किलो गांजा बरामद