बहन की पीएम मोदी से अपील  (सोर्स: नवभारत लाइव)
कानपुर

15 दिन से भाई का इंतजार, कानपुर में बिलखता परिवार, बेबस बहन ने पीएम मोदी को वीडियो भेजकर लगाई गुहार

Kanpur Youth Sohan Pal Missing In Russia For 15 Days: सोहन पाल 15 अक्टूबर को रूस पहुंच गया लेकिन बीती 4 नवंबर से सोहन से कोई संपर्क नहीं हो पाया। जब फिरौती का मैसेज आया तो परिजनों के हाथ पैर फूले।

अभिनव श्रीवास्तव, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सोहन पाल का कानपुर में अपना खुद का गैरेज और धुलाई सेंटर था

  • बहन का आरोप- दोस्त रोमी पाल के बहकावे में कानपुर से रूस गया

  • टेलीग्राम पर 4 लाख रुपए की डिमांड, नहीं मिलने पर सोहन का सर काट कर हत्या करने की बात

Sohan Pal Sister Appeals To PM Narendra Modi: जिस भाई के सुरक्षित विदेश से घर लौटने का इंतजार कर रहा था आज उसकी ही सलामती की खबर पाने के लिए पूरा परिवार दर दर भटक रहा है। मां-बाप अपने बेटे की राह देख रहे हैं तो वहीं बहन भाई की तलाश के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कानपुर में सोहन पाल का बीते 15 दिनों से कोई खोज-खबर नहीं मिली है। सोहन रूस से लापता हो गया है। परिवार सोहन के साथ किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है।

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में रहने वाला सोहन पाल पिछले 15 दिनों से रूस में लापता हो गया है। परिजनों का आरोप है कि बीते 8 दिन से उन्होंने कानपुर पुलिस और डीएम से न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सोहन पाल की बहन खुशबू पाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगा दी।

वीडियो वायरल होते ही मामले को संज्ञान में लिया गया पुलिस अब मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की बात कर रही है लेकिन इन सब ने कहीं ना कहीं कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है फिलहाल सोहन पाल रूस में लापता हो गया है और उसके परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए अपने बच्चों को वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप

पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में रहने वाली खुशबू पाल नाम की युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया। खुशबू पाल ने वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि उसका भाई सोहन पाल जो पनकी में ही अपना व्यापार करता था। उसका अपना खुद का गैरेज और धुलाई सेंटर था अपने दोस्त रोमी पाल के बहकावे में आकर 11 अक्टूबर को कानपुर से रूस के लिए निकल गया था।

इसके बाद वह 15 अक्टूबर को रूस पहुंच गया। इसके बाद 19 दिन तो वह अपने परिवार के संपर्क में रहा लेकिन बीती 4 नवंबर से सोहन पाल से कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद जब फिरौती का मैसेज आया तो सोहन के परिजनों के हाथ पैर फूल गए।

टेलीग्राम पर मांगी गई 4 लाख रुपए की फिरौती

वीडियो में गुहार लगाते हुए खुशबू पाल ने बताया की संतोषी नाम से एक व्यक्ति द्वारा टेलीग्राम पर फिरौती का मैसेज किया गया है जिसमें 4 लाख रुपए की डिमांड की गई है न देने पर सोहन का सर काट कर हत्या करने की बात कही गई है या तो युद्ध में भेजने के लिए कहा गया है।

वीडियो जारी कर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए उसने कहा की कई बार रतनपुर पुलिस चौकी जाकर पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते उसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगा दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। सोहन पाल टूरिस्ट वीजा पर रूस गया था यह बात जांच में सामने आई है।

परिजनों ने जिन पर आरोप लगाए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में पश्चिमी जोन की स्वाट टीम ,पश्चिम जोन की सर्विलांस टीम,पश्चिम जोन की साइबर टीम के साथ थाना पनकी पुलिस की एक टीम गठित कर दी गई है घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

2070 तक हिंदू आबादी में कितना होगा बदलाव? इन देशों में दोगुनी हो जाएगी संख्या, इस मुस्लिम देश का नाम भी शामिल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Kal Ka Mausam: 21 नवंबर को चक्रवात अकवान बरपाएगा कहर, बंगाल-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Akvan Live: चक्रवात ‘अकवन’ कमजोर पड़ा, अगले कुछ घंटों में और घटेगी तीव्रता

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल