बिलासपुर का युवक रूस में फंसा, युद्ध से इनकार पर तोड़ा पैर, बहन ने मांगी मदद

Bilaspur Youth Trapped In Russia : बिलासपुर का युवक विनीत दुबे नौकरी के झांसे में रूस जाकर माफिया के जाल में फंसा और मारपीट से घायल हुआ, बहन ने मदद मांगी।
Vineet Dubey, a young man from Bilaspur
बिलासपुर का युवक विनीत दुबेसोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • नौकरी के झांसे में रूस गया बिलासपुर का युवक फंसा।

  • युद्ध से इनकार करने पर युवक का पैर तोड़ा गया।

  • माफिया के चंगुल में फंसे भाई के लिए बहन की गुहार।

  • ढाई लाख वेतन के लालच में फंस रहे बेरोजगार युवा।

  • टूरिस्ट वीजा पर रूस बुलाकर सेना में भर्ती का खेल।

Bilaspur Boy Stuck In Russia Job Scam : बिलासपुर जिले के केदारचाल निवासी विनीत दुबे बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर रूस गया था। लेकिन वहां पहुंचते ही उसके साथ बड़ा धोखा हो गया। स्थानीय माफिया ने उस पर अवैध काम करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विनीत को जबरन रूसी सेना में शामिल होने के लिए भी मजबूर किया गया। जब उसने गलत काम और युद्ध में जाने से मना किया, तो उसे पीटा गया। मारपीट में विनीत का पैर टूट गया और उसे जेल भी भेज दिया गया।

नौकरी के नाम पर बड़ा सिंडिकेट

सोशल मीडिया पर बेरोजगार युवाओं को फंसाने के लिए कई संदिग्ध ग्रुप सक्रिय हैं। 'वर्क इन रशिया' और 'रशियन वोइन 1' जैसे ग्रुपों में युवाओं को लालच दिया जाता है। यहां सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर और वेयरहाउस वर्कर की नौकरी का झांसा दिया जाता है। इसके बदले हर महीने 3,000 से 3,500 डॉलर वेतन देने का दावा होता है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब ढाई से तीन लाख रुपये महीना होती है।

Vineet Dubey, a young man from Bilaspur
खरगे का बड़ा दांव: छत्तीसगढ़ के युवा नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, जानिए किसके हाथ होगी प्रदेश की कमान

टूरिस्ट वीजा पर भेजने का खेल

विज्ञापनों में युवाओं को मुफ्त फ्लाइट, खाना और रहने की सुविधा का लालच मिलता है। इसके बाद उन्हें टूरिस्ट या स्टूडेंट वीजा पर मास्को बुलाया जाता है। दस्तावेजों के मुताबिक, विनीत को जीकेडी ग्लोबल कंपनी के जरिए भेजा गया था। उसे सिंगल एंट्री ई-वीजा दिलाकर मास्को पहुंचाया गया था।

सेना में धकेलने की साजिश

ऑनलाइन चैट की पड़ताल में इस सिंडिकेट की सच्चाई सामने आई है। विज्ञापनों में पहले सामान्य नौकरी करने की बात लिखी जाती है। लेकिन नीचे छोटे अक्षरों में स्पष्ट रूप से 'केवल सेना का काम' लिखा होता है। इस तरह युवाओं को गुमराह करके सीधे युद्ध के मैदान में धकेला जा रहा है। विनीत के परिवार ने अब छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा से गुहार लगाई है। परिवार ने विदेश मंत्रालय से भी विनीत को सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की है।

Vineet Dubey, a young man from Bilaspur
देवउठनी एकादशी पर आज रायपुर में सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानें बैंक खुले रहेंगे या बंद