मामलें की जानकारी देते पुलिस अधिकारी (सोर्स- फोटो नवभारत) 
कानपुर

कानपुर में प्रतिबंधित चीनी मांझे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन कार्टन अवैध मांझा बरामद

Kanpur Chinese Manjha: कानपुर के कलेक्टरगंज में पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तीन कार्टन जानलेवा चीनी मांझा बरामद हुआ।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Chinese Manjha Smuggler Arrested: यूपी के कानपुर में प्रतिबंधित और जानलेवा चीनी मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्वाट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने जगह-जगह छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध चीनी मांझा बरामद किया है।

कानपुर पुलिस ने इस काले कारोबार में शामिल दो चीनी मांझे के तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से चीनी मांझे से भरे तीन बड़े कार्टन भी जब्त कर लिया है।

डीसीपी (अपराध) श्रवण कुमार ने दी जानकारी

डीसीपी (अपराध) श्रवण कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी तस्कर बेहद शातिर तरीके से अपना नेटवर्क चला रहे थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बरेली से इस प्रतिबंधित मांझे की खेप का ऑर्डर करके मंगवाते थे।

इसके बाद वे ग्राहकों से संपर्क करते और इसकी होम डिलीवरी करते थे। डीसीपी ने कहा कि यह मूल रूप से चाइनीज मांझा है, देश के बाहर बनाया जाता है और चोरी-छिपे इसे भारत लाया जा रहा था।

जानलेवा धागा है चीनी मांझा

डीसीपी (अपराध) श्रवण कुमार बताया कि एडीसीपी ऑपरेशन सुमित रामटेके और उनकी पूरी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस रैकेट पर शिकंजा कसा है। यह चाइनीज मांझा देश में पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह इतना खतरनाक होता है कि अगर कोई बाइक सवार या राहगीर इसकी चपेट में आ जाए तो इससे सीधे गला या शरीर का नाजुक हिस्सा कट जाता है। आए दिन इससे राहगीरों और बेजुबान पक्षियों की जान चली जाती है।

व्यापारियों के साथ जनता को भी सख्त हिदायत

डीसीपी श्रवण कुमार ने जनता और व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी है कि इस जानलेवा चाइनीज मांझे को रखना, बेचना या इसका इस्तेमाल करना पूरी तरह से गैरकानूनी और प्रतिबंधित है। इसलिए चंद रुपयों के फायदे के लिए या पतंग काटने की होड़ में किसी की जिंदगी दाव पर ना लगाए।

पुलिस ने अपील की है इसका उपयोग ना करें व सेफ्टी और सिक्योरिटी सबसे को प्राथमिकता दें। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पुलिस टीम लगातार नजर रख रही है। अगर इसकी सूचना मिलती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना