संतोष कुमार मिश्रा बने कानपुर के नए संयुक्त पुलिस आयुक्त  (सोर्स- नवभारत लाइव)
कानपुर

विदेश में 4 साल नौकरी की, फिर IPS अफसर बने, जानिए कौन हैं कानपुर के नए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

Kanpur Joint Commissioner of Police: कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा का तबादला गाजियाबाद कर दिया गया है। उनकी जगह संतोष कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिनव श्रीवास्तव, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • 2012 बैच के IPS संतोष कुमार मिश्रा नए JCP नियुक्त

  • विदेश की नौकरी छोड़कर UPSC परीक्षा पास कर IPS बने

  • गैंगस्टर विजय मिश्रा से जुड़ी 11 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी

Kanpur JCP Santosh Kumar Mishra: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को नया संयुक्त पुलिस आयुक्त मिल गया है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा को इस पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, जालौन में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात थे।

कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा का तबादला गाजियाबाद कर दिया गया है। उनकी जगह संतोष कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संतोष कुमार मिश्रा की पहचान सख्त पुलिसिंग के साथ मानवीय कार्यों के लिए भी रही है। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था संभालने के अलावा उन्होंने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए भी काम किया है।

कई जिलों में तैनाती के दौरान वह खुद प्राथमिक विद्यालयों में जाकर बच्चों को पढ़ाते नजर आए। जिन बच्चों की आर्थिक या दूसरी परेशानियों के कारण पढ़ाई छूट रही थी, उनकी शिक्षा जारी रखने में भी मदद की।

अपराधियों पर सख्ती, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद

संतोष कुमार मिश्रा ने अलग-अलग जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। गोंडा में तैनाती के दौरान गैंगस्टर विजय मिश्रा के परिवार से जुड़ी करीब 11 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई में उनकी अहम भूमिका रही थी।

वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने कई पहल कीं। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर मदद की। कई बार स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की क्लास भी ली।

उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्हें सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम डीजीपी कमेंडेशन डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी कार्यशैली में कानून के प्रति सख्ती और आम लोगों के प्रति संवेदनशीलता दोनों देखने को मिलती हैं।

पिता सेना से रिटायर्ड, पटना के रहने वाले हैं संतोष मिश्रा

आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। उनके पिता लक्ष्मण मिश्रा सेना में कार्यरत रहे हैं और सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

संतोष कुमार मिश्रा ने शुरुआती पढ़ाई बिहार से पूरी की। इसके बाद पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने विदेश में करीब चार साल तक नौकरी की।

हालांकि, देश सेवा की इच्छा के चलते उन्होंने विदेश की नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। UPSC परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद वर्ष 2012 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुए।

अब उन्हें कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे पहले इस पद पर तैनात संकल्प शर्मा का तबादला गाजियाबाद किया गया है।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद