बिहार के मधुबनी में खाकी शर्मसार! अवैध संबंध के चक्कर में था ASI, ग्रामीणों ने दबोचा तो कर दी फायरिंग

Madhubani Firing News: मधुबनी के बलिराजगढ़ गांव में एक एएसआई ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। दरअसल दरोगा को गांव वालों ने महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस घटना के बाद इलाके में रोष है।
madhubani firing incident.
हॉस्पिटल पहुंचे मधुबनी के एसएसपीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

बिहार के मधुबनी में ASI ने चलाई गोली, एक की मौत से इलाके में तनाव

बलिराजगढ़ में तैनात ASI चंद्रमोहन को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

ग्रामीणों ने घेर लिया तो सर्विस पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गया।

Madhubani ASI Fired: बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गांव में तैनात एएसआई चंद्रमोहन को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जब ग्रामीण उन्हें घेरने लगे तो एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

फायरिंग में 50 वर्षीय अशोक यादव को गोली लग गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में फूलो देवी, विजेंद्र यादव और धनिक लाल यादव भी घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद गांव में रोष

मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने इस घटना की गंभीरता को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी एएसआई चंद्रमोहन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके में तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।

बलिराजगढ़ गांव में इस घटना की खबर फैलते ही लोगों में भारी रोष है। खाकी वर्दी में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा की गई इस हरकत और उसके बाद फायरिंग से गांव वाले स्तब्ध हैं। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी चाहते हैं।

madhubani firing incident.
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार

एसएसपी ने मौके का मुआयना किया

पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी चाहे कोई भी हो, कानून के सामने सब बराबर हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह घटना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। वर्दी में रहकर इस तरह की हरकत और फिर फायरिंग करना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि आम लोगों के विश्वास को भी ठेस पहुंचाता है। प्रशासन से अपेक्षा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

madhubani firing incident.
70 साल की उम्र में अवैध प्रेम संबंध ने ली बुजुर्ग की जान, प्रेमिका ने की हत्या, DNA रिपोर्ट से खुला राज

दो टीम एएसआई को पड़ने में जुटी

गोलीबारी की घटना पर SSP योगेंद्र कुमार ने बताया कि बलिराज गढ़ नाम के एक गांव में, यह ASI अक्सर एक घर में जाया करता था। कथित तौर पर कुछ सामान लेने के बहाने, जहां एक महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे। आज रात, कुछ ग्रामीणों ने उसे वहां देख लिया और रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़ने के बाद, उन्होंने उसे उसी घर के अंदर बंद कर दिया। खुद को पूरी तरह घिरा हुआ पाकर, ASI ने अपनी सर्विस पिस्तौल से तीन-चार राउंड गोलियां चला दीं। इसमें 50 वर्षीय अशोक यादव की मौत हो गई। तीन अन्य लोग का इलाज चल रहा है। ASI को पकड़ने के लिए दो विशेष टीमें बनाई गई हैं।