आधा सिर मुड़वाकर घुमाया (सोर्स- फोटो नवभारत)
कानपुर

कार सिखाने के दौरान किशोरी के साथ की छेड़छाड़; परिजनों ने की अधेड़ की पिटाई, आधा सिर मुड़वाकर घुमाया

Kanpur Molestation Case: रावतपुर थाना क्षेत्र में कार चलाना सिखाने के दौरान 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने का आरोप है। परिजनों ने आरोपी की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Girl Harassment News: रावतपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर अधेड़ युवक के साथ परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों ने जमकर मारपीट की और उसका आधा सिर मुड़वाकर क्षेत्र में घुमाया जिसके बाद पुलिस के हवाले किया। आरोपी युवक किशोरी को किशोरी के पिता के कहने पर गाड़ी चलाना सिखा रहा था। वहीं पुलिस युवक के खिलाफ कार्यवाही कर जांच पड़ताल में जुटी है।

क्या है मामला

थाना रावतपुर निवासी पीड़िता किशोरी के पिता का ट्रैवल्स का काम है वहीं वह गाड़ी सिखाने का भी काम करते हैं जिसके लिए उन्होंने पनकी निवासी एक अधेड़ युवक को ड्राइवर रखा था। पीड़िता के पिता ने बताया कि कुछ दिनों से वह बेटी को कार चलाना सिखा रहा था।

बीते रविवार को 17 वर्षीय बेटी को कार सिखाने के दौरान अश्लिल बातें करते हुए छेड़छाड़ की। तब बेटी ने घर आकर परिजनों से आप बीती बताई।

सोमवार को परिजन और मोहल्ले के लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करते की। इतना ही नहीं परिजनों ने उसका सिर मुड़वाकर क्षेत्र में घुमाया। जिसके बाद कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता ने बताया कि अपने साथ हुई इस घटना से बेटी सदमे में है।

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा

Bristy Mukherjee Suicide: ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में थीं बृष्टि

देश की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर भड़के सांसद रविशंकर प्रसाद