Basti: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला थाना प्रभारी का शव; हत्या या आत्महत्या?.. जांच में जुटी पुलिस

Basti Crime News: यूपी के बस्ती में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह का शव सरकारी आवास के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Basti Walterganj SHO Surya Prakash Singh Found Dead at Government Residence
थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Basti Walterganj SHO Death: यूपी के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना के एसओ सूर्य प्रकाश सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उनका शव कलेक्ट्रेट सरकारी परिसर स्थित सरकारी आवास के कमरे में लटकता हुआ पाया गया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूर्य प्रकाश सिंह कोतवाली थाना क्षेत्र के डीएम परिसर के बगल बने सरकारी आवास में रहते थे। उनके घर के कमरे में शव लटकता देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

Basti Walterganj SHO Surya Prakash Singh Found Dead at Government Residence
Kanpur: कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण का विरोध; पानी की टंकी पर चढ़ीं दो महिलाएं, मौके पर पहुंचा प्रशासन

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने फिलहाल सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

18 अप्रैल को मिला था वाल्टरगंज थाने का इंचार्ज

सूर्य प्रकाश सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव के निवासी थे। वह सिद्धार्थनगर से ट्रासफर होकर बस्ती आए थे। इसके बाद पुलिस लाइन में तैनाती के बाद 18 अप्रैल 2026 को उन्हें वाल्टरगंज थाने का इंचार्ज बनाया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com