कानपुर देहात में शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में FIR सोर्स- नवभारत लाइव
कानपुर

Kanpur Dehat: इंसाफ मांग रहे लोगों पर ही पुलिस का एक्शन! कारोबारी की मौत मामले में 208 लोगों पर FIR

Kanpur Dehat Protest FIR: कानपुर देहात में कारोबारी की मौत पर 16 घंटे सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने यूट्यूबर और दो प्रधानों समेत 208 लोगों पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज किया है।

अभिनव श्रीवास्तव, अमन मौर्या

Businessman Aman Death Case: कानपुर देहात में कारोबारी कौशल किशोर उर्फ अमन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए टेंट लगाकर लगभग 16 घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए थे।

प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर भी ग्रामीण और परिजन नहीं माने थे। उपनिरीक्षक पर हुई कार्रवाई और आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना खत्म करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार किया था। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है।

208 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

जाम लगाकर हंगामा करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिसके बाद एक बार फिर से यह प्रकरण चर्चा में आ गया है। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की तहरीर पर कानपुर देहात के गजनेर थाने में 33 नामजद और 175 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज किये गए मुकदमे में दो ग्राम प्रधान और एक यूट्यूबर भी शामिल है।

कानपुर देहात में शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में FIR

फर्जी खबर चलकर अफवाह फैलाने का आरोप

उपनिरीक्षक द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमे में यूट्यूबर पे फर्जी खबर प्रसारित कर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया गया है। दर्ज मुकदमे में शिकायतकर्ता द्वारा ये आरोप लगाया गया कि यूट्यूबर ने कारोबारी अमित की मौत की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गलत प्रसारित की जिसमें यह लिखा गया की गोली मारकर हत्या की गई है जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ जिसके चलते यूट्यूबर को आरोपी बना कर उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उपनिरीक्षक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में दो ग्राम प्रधान को भी आरोपी बनाया गया है।

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

कानपुर देहात के गजनेर थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद अब पुलिस साक्ष्य जुटाने में लग गई है। घटना और हंगामा के दौरान के वीडियो और फोटो पुलिस एकत्र कर रही है जिससे 175 अज्ञात लोगों के नाम भी प्रकाश में लाए जा सकें। 175 लोगों के नाम प्रकाश में लाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगा लेकिन पुलिस अब अज्ञात लोगों के विरुद्ध साक्ष्य जुटा रही है। अज्ञात लोगों में 25 महिलाएं और 150 पुरुष शामिल हैं।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की तहरीर के अनुसार कारोबारी कौशल किशोर उर्फ अमन की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों ने सड़क पर शव रख कर टेंट लगाकर करीब 16 घंटे तक जाम लगाया, जिससे यातायात बाधित हुआ ,राहगीरों और एंबुलेंस की आवाजाही भी रोक दी गई।पुलिस प्रशासन के सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। इस दौरान गजनेर थाना क्षेत्र के रायपुर मुख्य मार्ग को पूर्ण रूप से बाधित कर दिया गया था।

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि नामजद लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप