कानपुर में धरने पर बैठे विभिन्न संगठन के लोग (सोर्स- नवभारत लाइव)
कानपुर

किसके आदेश पर टूटा सिलेंडर चौराहा? बुलडोजर एक्शन पर कानपुर में बवाल, कई संगठन कार्रवाई पर अड़े

Kanpur Cylinder Chauraha Controversy: कानपुर के उज्ज्वला योजना चौराहे पर बुलडोजर चलाने का विवाद अब थाम नहीं रहा। चौराहे पर पीएम उज्ज्वला योजना के प्रतीक के रूप में 10 फीट ऊंचा सिलेंडर लगाया गया था।

अभिनव श्रीवास्तव, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • कानपुर के सिलेंडर चौराहा तोड़ने के मामले ने पकड़ा तूल

  • सपा के बाद क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने धरना दिया

  • संगठनों ने चौराहे के पुनर्निर्माण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

Kanpur Ujjwala Yojana Chowk Protest: कानपुर के कल्याणपुर स्थित उज्ज्वला योजना चौराहे पर बुलडोजर चलाने का विवाद अब थाम नहीं रहा। चौराहे पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रतीक के रूप में 10 फीट ऊंचा सिलेंडर लगाया गया था।

इस पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लिखा हुआ था। कई संगठनों ने इस सिलेंडर पर महापुरुषों की तस्वीरें लगाकर चौराहे का नाम बदलने की मांग की थी।

चौराहा तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बाद अब कई अन्य संगठन भी विरोध में उतर आए हैं। संगठनों ने इसे महापुरुषों का अपमान बताते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

साथ ही चौराहे को दोबारा बनवाने और इसका नाम महापुरुषों के नाम पर रखने की मांग की है। संगठनों ने मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

बुलडोजर से तोड़ा गया था चौराहा

कल्याणपुर के केशवपुरम में स्थित इस चौराहे को लोग सिलेंडर चौराहे के नाम से भी जानते थे। यहां प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रतीक के रूप में करीब 10 फीट ऊंचा सिलेंडर लगाया गया था। इस पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लिखा हुआ था।

चौराहे पर बुलडोजर चलाकर इसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद ट्रैक्टर में मलबा भरकर वहां से हटा दिया गया। चौराहे की जगह पूरी तरह साफ कर दी गई थी। मौके को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वहां पहले कभी कोई चौराहा बना ही नहीं था।

चौराहा तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सबसे पहले समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर चौराहे को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस कार्रवाई को महापुरुषों का अपमान भी बताया। दरअसल, चौराहे पर सिलेंडर के साथ कई संगठनों ने महापुरुषों की तस्वीरें लगा दी थीं और इसका नाम बदलने की मांग की थी।

भाजपा विधायक के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे संगठन

अब महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाते हुए कई संगठन भी विरोध में उतर आए हैं। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नीलिमा कटियार के कार्यालय के बाहर संगठनों के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सिलेंडर चौराहे पर बुलडोजर चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चौराहे को दोबारा बनवाकर उसका नाम महापुरुषों के नाम पर रखने की मांग की है।

दोनों संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

चौराहे को लेकर शुरू हुई सियासत

चौराहे को तोड़े जाने के मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है। एक ओर कई संगठन इसे महापुरुषों का अपमान बताते हुए कार्रवाई और चौराहे के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देने के लिए कोई सक्षम अधिकारी सामने नहीं आया है। फिलहाल किसी विभाग या अधिकारी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रतीक के रूप में बनाए गए इस चौराहे को किसके आदेश पर तोड़ा गया? यदि किसी सरकारी विभाग या अधिकारी ने यह कार्रवाई नहीं कराई तो अब तक चौराहे को तोड़ने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज नहीं कराई गई?

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी