पुलिसकर्मी ने छाती पर बैठकर युवक का गला दबाया  (सोर्स- सोशल मीडिया)
कानपुर

कानपुर में पुलिस की बर्बरता, युवक की छाती पर बैठकर दबाया गला, परिजन गिड़गिड़ाते रहे; उसी पर FIR

Bithoor Police Viral Video: कानपुर में पुलिसकर्मी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह युवक की छाती पर बैठकर उसकी गर्दन दबाते हुए मारपीट करता दिखाई दे रहा है। मामला बिठूर थाना क्षेत्र का है।

अभिनव श्रीवास्तव, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • पुलिसकर्मी ने युवक की छाती पर बैठकर दबाया गला

  • विरोध करने पर संघ कार्यकर्ताओं से भी अभद्रता

  • पुलिस ने युवक पर ही दर्ज किया केस

Kanpur Police Brutality Video: कानपुर में पुलिसकर्मी की मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बिठूर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें एक पुलिसकर्मी युवक की छाती पर बैठकर उसकी गर्दन दबाते हुए मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

इस दौरान युवक के परिजन हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान युवक बेहोश भी हो गया था। हालांकि, पुलिस ने युवक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मामला कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित ईश्वरीगंज का है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के विवाद की सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने महिला के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान एक पुलिसकर्मी युवक की छाती पर बैठ गया और उसकी गर्दन दबाकर मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद युवक के परिजन उसे छोड़ने के लिए गुहार लगाते रहे। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक बेहोश हो गया, लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मी उसे हिरासत में लेकर थाने चले गए।

संघ कार्यकर्ताओं से भी हुई कहासुनी

घटना के दौरान मौके पर मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की कार्रवाई का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इस घटना के बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल

युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में पुलिसकर्मी युवक की छाती पर बैठकर उसकी गर्दन दबाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, उसके परिजन हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया, लेकिन युवक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

एडीसीपी बोले- युवक ने पहले की थी मारपीट

इस मामले में एडीसीपी पश्चिम योगेश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। वहां युवक ने ही पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई घटना के दौरान उसके व्यवहार के आधार पर की गई है।

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल