लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का खौफनाक VIDEO आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Triple Murder In Lucknow: राजधानी लखनऊ में बीते 26 अक्टूबर को ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया था। इस वारदात पिता-पुत्र और समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
lucknow viral video
लखनऊ ट्रिपल मर्डर की वीडियो वायरलसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लखनऊ ट्रिपल मर्डर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  • इस वारदात में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हो गई थी मौत

  • आरोपी ऋषभ शुक्ला मर्चेंट नेवी में नेविगेशन ऑफिसर के रूप में कर चुका है काम

Horrifying Video Of Lucknow Triple Murder Goes Viral On Social Media: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो लखनऊ की बीते 26 अक्टूबर को हुए ट्रिपल मर्डर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी ऋषभ ताबड़तोड़ गोलियां चलाता नजर आ रहा है। आरोप है कि उसने एक के बाद एक तीन लोगों को गोली मार दी, जिससे पिता-पुत्र और उनके परिवार के एक अन्य सदस्य की मौत हो गई।

असल में बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई थी। नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला में चबूतरे और गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि मर्चेंट नेवी में नेविगेशन ऑफिसर के रूप में काम कर चुके ऋषभ शुक्ला ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस घटना में रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी की मौत हो गई थी। वायरल वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में हुई इस वारदात की शुरुआत चबूतरे और वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद से हुई थी। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। विवाद के दौरान मारपीट की स्थिति बनी और इसके बाद गोलीबारी की घटना सामने आई।

lucknow viral video
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए एक और शर्त, तैयारी करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर!

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

गोलीबारी में जान गंवाने वालों की पहचान रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र उर्फ शंभू तिवारी और शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी के रूप में हुई थी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल था।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

lucknow viral video
योगी सरकार का त्योहारों पर बड़ा तोहफा, उत्तर प्रदेश में दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

कौन है ऋषभ शुक्ला?

इस सनसनीखेज वारदात में मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आए ऋषभ शुक्ला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई वह लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, ऋषभ शुक्ला मर्चेंट नेवी में नेविगेशन ऑफिसर के रूप में काम कर चुका है।