असदुद्दीन ओवैसी कानपुर कैंट में रैली सोर्स- नवभारत लाइव
कानपुर

ओवैसी का कानपुर दौरा: सपा के गढ़ में AIMIM की एंट्री, रैली में पार्टी कर सकती है पहले उम्मीदवार का ऐलान

Uttar Pradesh Politics: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी कानपुर कैंट में रविवार को एक बड़ी जनसभा करेंगे। मुस्लिम बाहुल्य सीट पर रैली के दौरान ही AIMIM का प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है।

अभिनव श्रीवास्तव, अमन मौर्या

Asaduddin Owaisi Kanpur Rally: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी राजनीतिक दल अपनी पैठ बनाना में लग गए हैं। जमीनी स्तर पर मतदाताओं के बीच सभी राजनीतिक दल अपनी पकड़ बना रहे हैं। इसी बीच एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी रविवार को कानपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुस्लिम बाहुल्य सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा के बाद एआईएमआईएम के प्रत्याशी की घोषणा भी की जा सकती है।

आधिकारिक तौर पर घोषित हो सकते हैं उम्मीदवार

एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कानपुर की कैंट विधानसभा क्षेत्र में होने वाली इस जनसभा के बाद मंच से ही एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी कानपुर में अपना पहला प्रत्याशी मैदान में उतार सकते हैं जिसके चलते जनसभा स्थल के आसपास संभावित उम्मीदवार के तौर पर नगर अध्यक्ष दिलदार गाजी के नाम के पोस्टर लगाए गए हैं हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मुस्लिम मतदाता है निर्णायक

कानपुर की कैंट विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट मानी जाती है। आंकड़ों की अगर बात करें तो लगभग 40% से 50% मुस्लिम वोटर इस सीट पर हार जीत का फैसला करते हैं। हालांकि मुस्लिम वोटर के बंटने की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की एक बार इस सीट पर जीत हो चुकी है लेकिन हाल ही के अगर आंकड़ों की बात करें तो 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद हसन रूमी ने इस सीट पर 19987 वोट से जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी के रघुनंदन सिंह भदोरिया को हराया था।

2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बनाई थी बढ़त

2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की कांग्रेस ने इस विधानसभा खंड में भारतीय जनता पार्टी पर 43508 वोट की बढ़त बनाई थी। कैंट विधानसभा सीट एक प्रमुख मुस्लिम बाहुल्य निर्वाचन क्षेत्र है जहां चुनावी हार जीत में अल्पसंख्यक मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है।

इसी के चलते एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी कानपुर की इसी विधानसभा सीट के क्षेत्र को अपना जनसभा स्थल चुना है। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए आसपास की विधानसभा क्षेत्र आर्य नगर और सीसामऊ पर भी अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करेंगे।

माफिया अतीक अहमद ने भी मारी थी एंट्री

2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक अहमद ने भी इसी सीट से अपनी ताल ठोकते हुए सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ कानपुर शहर की इसी विधानसभा सीट पर एंट्री की थी और बाबूपुरवा क्षेत्र में ही जनसभा को संबोधित किया था।

रैली के बाद हुआ था विरोध

हालांकि जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक अभद्र कविता मंच से पढ़ी गई जिसके बाद अतीक अहमद का विरोध होने लगा नतीजा यह रहा कि सपा ने अतीक अहमद को टिकट नहीं दिया और अतीक अहमद को कानपुर से वापस प्रयागराज जाना पड़ गया। अब असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसी सीट को टारगेट करते हुए इस क्षेत्र में ही अपना जनसभा स्थल बनाया है बाबूपुरवा क्षेत्र के ईदगाह मैदान पर असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा होनी है। रविवार शाम 6:00 बजे के करीब असदुद्दीन ओवैसी जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की