उत्तर प्रदेश

कानपुर में फर्राटा भरती कार में दरिंदगी, युवती को घर के बाहर से अगवा कर गैंगरेप, वर्दीधारी भी शामिल!

Kanpur Gangrape News: कानपुर के सचेंडी में एक युवती को स्कॉर्पियो से अगवा कर दो घंटे तक दरिंदगी की गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल बताया जा रहा है।

प्रतीक पाण्डेय

Sachendi Rape Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सचेंडी इलाके में दबंगों ने एक युवती को उसके घर के पास से अगवा किया और चलती स्कॉर्पियो में गैंगरेप किया। सनसनीखेज आरोप है कि इस हैवानियत में एक खाकी वर्दीधारी भी शामिल था।

कानपुर के थाना सचेंडी अंतर्गत शंकर नगर गांव में देर रात एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती देर रात अपने घर के पास ही जा रही थी, तभी एक स्कॉर्पियो कार वहां आकर रुकी। कार में सवार दो लोगों ने उसे जबरन खींचकर अगवा कर लिया। इसके बाद अपराधियों ने चलती कार में पीड़िता के साथ करीब दो घंटे तक बर्बरता की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता दरिंदगी के कारण बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे उसके घर के बाहर ही फेंककर फरार हो गए।

परिजनों खाकी पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता के परिजनों ने जब उसे घर के बाहर हाल में देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला और गंभीर मोड़ तब आया जब परिजनों ने पुलिस पर ही संगीन आरोप लगाए। परिजनों का दावा है कि जब उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि आरोपियों में उनका ही एक साथी (जो पुलिसकर्मी है) शामिल है, तो उन्हें थाने से भगा दिया गया। अगले दिन जब पीड़ित परिवार ने कानपुर प्रशासन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई और पूरी घटना की जानकारी दी, तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि, परिजनों में इस बात को लेकर भी गुस्सा है कि शिकायत के बावजूद मामला 'अज्ञात' के नाम से दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा

इस संवेदनशील मामले पर पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने बयान जारी कर बताया कि थाना सचेंडी में एक व्यक्ति द्वारा अपनी छोटी बहन के साथ गलत कार्य होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

कानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल, पुलिसकर्मी की संलिप्तता के आरोपों की जांच और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला