मारपीट  (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

झांसी में नवदुर्गा पंडाल के सामने ई-रिक्शा हटाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; वीडियो वायरल

Jhansi Viral Video: नझाई मोहल्ले में नवदुर्गा पंडाल के पास ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें 3 लोग घायल हुए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights

  • नझाई मोहल्ले में मूर्ति स्थापना के बाद शुरू हुआ विवाद

  • मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट

  • अज्ञात लोगों ने दी जान से मारने की धमकी

  • छह नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jhansi E Rickshaw Dispute: शहर में नवदुर्गा पर्व के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के नझाई मोहल्ले में ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में अभिषेक साहू, शैलेन्द्र साहू और गीता साहू को चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर अपनी-अपनी शिकायतें दीं।

ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के नझाई मोहल्ले में कई वर्षों से नवदुर्गा पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस वर्ष भी प्रतिमा स्थापना के बाद पंडाल सजाया गया था। इसी दौरान पंडाल के पास रहने वाले अभिषेक साहू का ई-रिक्शा खड़ा हुआ था। ई-रिक्शा हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि विवाद की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होते दिखाई देने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद घटना चर्चा में आ गई है।

मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष शहर कोतवाली पहुंच गए और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक साहू की तहरीर के आधार पर छह नामजद और आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में विवाद को लेकर चर्चा बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई