सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेतीं ADG अनुपमा कुलश्रेष्ठ (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

झांसी में त्योहारों पर बाजारों में ADG का पैदल मार्च, व्यापारियों से जानी समस्याएं; जाम से निजात का दिया भरोसा

Jhansi ADG Foot Patrol: झांसी में एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने बाजारों में पुलिस की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और त्योहारों के दौरान आम लोगों की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के इंतजामों का जायजा लिया।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सर्राफा, कपड़ा और बर्तन बाजार की सुरक्षा व्यवस्था परखी

  • व्यापारियों से संवाद कर समस्याओं और सुझावों की ली जानकारी

  • त्योहारों पर भीड़ नियंत्रण और सुचारु यातायात पर फोकस

  • व्यापारियों के साथ होगी अलग बैठक

Jhansi Security Arrangements: झांसी में धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपमा कुलश्रेष्ठ झांसी पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों और व्यापारियों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

झांसी पहुंचने पर एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने पुलिस लाइन में सलामी ली। इसके बाद वह पुलिस अधिकारियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पहुंचीं। यहां सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार और कपड़ा बाजार सहित अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। अधिकारियों ने बाजारों में पुलिस की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और त्योहारों के दौरान आम लोगों की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के इंतजामों का जायजा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेतीं ADG अनुपमा कुलश्रेष्ठ

यातायात व्यवस्था सुचारु बनाना प्राथमिकता

इस दौरान एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अलग-अलग दुकानदारों से रुककर बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानी। उन्होंने व्यापारियों से पूछा कि बाजारों में पुलिस की मौजूदगी और किए गए इंतजामों से वे संतुष्ट हैं या नहीं। एडीजी ने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि झांसी में त्योहारों को देखते हुए एसएसपी और उनकी टीम द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाजारों के व्यापारियों ने भी पुलिस की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। हालांकि, बातचीत के दौरान कुछ व्यापारियों ने यातायात और बाजारों में आवागमन से जुड़ी समस्याएं भी सामने रखीं।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेतीं ADG अनुपमा कुलश्रेष्ठ

जाम से निजात के लिए होगी बैठक

एडीजी ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि व्यापारियों के साथ अलग से बैठक की जाएगी। इसमें यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विकल्पों और प्रयोगों पर चर्चा होगी, ताकि त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम और आवागमन की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान आईजी आकाश कुलहरी, एसएसपी विकास कुमार, एसपी सिटी प्रीति सिंह, एएसपी सिमरन सिंह, सीओ सिटी प्रिया सिंह सहित पुलिस अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: आकाश साहू

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू