नशे के नेटवर्क पर झांसी ANTF का बड़ा प्रहार, जबलपुर में 871 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Jhansi ANTF Success: जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
Success for the Jhansi ANTF
झांसी ANTF की सफलता(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • झांसी ANTF यूनिट और जबलपुर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

  • अलीगढ़ निवासी धर्मवीर सिंह और पश्चिम बंगाल निवासी विक्रम करमाकर गिरफ्तार

  • शुरुआती जांच में गांजे की खेप ओडिशा से लाए जाने की जानकारी

ANTF Major Operation: उत्तर प्रदेश की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की झांसी यूनिट ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के जबलपुर से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। संयुक्त ऑपरेशन में करीब 871 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 35 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

झांसी ANTF प्रभारी चंदन पांडे के नेतृत्व में चलाए गए इस ऑपरेशन में मध्य प्रदेश पुलिस ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप मध्य प्रदेश के रास्ते आगे सप्लाई के लिए ले जाई जा रही है। इसके बाद टीम ने सूचना की पुष्टि करते हुए कई दिनों तक सुराग जुटाए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

पुख्ता जानकारी मिलने पर झांसी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और जबलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोशलपुर थाना क्षेत्र के NH-30 पर मुस्कुरा मोड़ के पास घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

Success for the Jhansi ANTF
मथुरा में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा, कंटेनर से 1.25 करोड़ गांजा बरामद

यूपी और एमपी में सप्लाई करने की थी तैयारी

पुलिस ने मौके से अलीगढ़ निवासी धर्मवीर सिंह और पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी विक्रम करमाकर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि गांजे की खेप ओडिशा से लाई गई थी और इसे उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में खपाने की तैयारी थी। हालांकि, पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय अन्य लोगों के बारे में विस्तृत जांच कर रही है।

मामले में जबलपुर के गोशलपुर थाने में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एजेंसियां अब सप्लाई चेन, खेप भेजने वालों और इसे आगे पहुंचाने वाले नेटवर्क के अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं।

871 किलो गांजे की बरामदगी को अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ झांसी ANTF की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रिपोर्ट: आकाश साहू

Success for the Jhansi ANTF
आगरा में महंगे शौक पूरे करने के लिए हथियारों की तस्करी, SOG ने 3 पिस्तौल के साथ युवक को दबोचा, देखें VIDEO