मृतक की फाइल फोटो और गिरफ्तार आरोपी।  
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस बनी सुपारी किलर...सिपाही ने 5 लाख लेकर पूर्व सैनिक को मार डाला, बेटों ने ही कराई हत्या

UP Police: गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि योगेश अपने परिवार को परेशान कर रहा था। योगेश की पत्नी उसके सामने आकर रोती थी और मांगती थी। इसके बाद उसने 5 लाख रुपए लेकर अपने बहनाई की मदद से हत्या की।

रंजन कुमार

UP Police News: गाजियाबाद के अशोक विहार में रिटायर्ड सैनिक योगेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। अलीगढ़ में तैनात एक सिपाही ने अपने बहनोई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ने योगेश को गाजियाबाद-सहारनपुर हाइवे पर गोली मारी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सिपाही और उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी अरविंद ने बताया कि वह बुलंदशहर के बाबरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अरविंद ने बताया कि उसका पड़ोसी योगेश एयरफोर्स में था। रिटायरमेंट के बाद जब योगेश घर लौटा तो उसका व्यवहार किसी के साथ भी अच्छा नहीं था। वह अपना घर बेचना चाहता था और अपने दोनों बेटों को घर खाली करने के लिए कह रहा था। अरविंद ने बताया कि योगेश की पत्नी उसके घर पर आकर अक्सर रोती थी। व कहती थी कि योगेश ने सभी को परेशान करके रखा है।

अलीगढ़ से गाजियाबाद आकर वारदात को दिया अंजाम

इतना ही नहीं अरविंद ने बताया कि वह आवारा कुत्तों को ब्रेड खिलाता था तो योगेश उन कुत्तों को मारता था। योगेश के इन कारनामों से परेशान होकर योगेश के दोनों बेटों से मिलकर उसे मारने की साजिश रची थी। दोनों बेटों ने पिता को मारने के लिए 5 लाख रुपये देने की बात कही थी। अरविंद ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अलीगढ़ से अपने बहनोई नवीन को बुलाया था। नवीन यूपी में पुलिस में तैनात है। इसके बाद दोनों ने मिलकर योगेश की हत्या की थी। सहारनपुर-गाजियाबाद हाइवे पर उसे गोली मार दी थी।

पुलिस जुटा रही सबूत

पुलिस ने अब मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया गया है। इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। यह भी कहा कि यूपी पुलिस के सिपाही ने इस घटना को अंजाम दिया, यह बेहद अफसोसजनक है। नवीन को कड़ी सजा मिले, उसके लिए वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि अदालत में जुर्म साबित किया जा सके।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें