ट्रांसपोर्ट नगर चौकी परिसर में खड़ी टूरिस्ट बस (सोर्स- नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी पर खड़ी बस से 500 लीटर डीजल चोरी, बस में से दो बैटरी और टूल बॉक्स भी गायब, बस चालक ने की शिकायत

Hapur Crime News: ट्रांसपोर्ट नगर चौकी परिसर में खड़ी टूरिस्ट बस से करीब 500 लीटर डीजल, दो बैटरी और टूल बॉक्स का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चालक ने पुलिस से जांच और बरामदगी की मांग की।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Hapur Tourist Bus Diesel Stolen: कोतवाली नगर में ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर खड़ी एक टूरिस्ट बस से करीब 500 लीटर डीजल, दो बैटरी और टूल बॉक्स का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है। बस चालक ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच और चोरी हुआ सामान बरामद कराने की मांग की है।

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव निवासी फकरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह टूरिस्ट बस चलाता है। उसकी बस उत्तर प्रदेश से राजस्थान के लिए चलती है। 8 सितंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिवहन विभाग के एआरटीओ ने अभियान के दौरान बस को पकड़ा था। इसके बाद बस को ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर चौकी परिसर में खड़ा कराया गया था।

बस से सामान गायब होने पर डायल-112 पर दी सूचना

फकरुद्दीन के मुताबिक गाजियाबाद के आईआई ने जब बस की जांच की थी, तब उसमें सभी सामान सुरक्षित थे। बाद में बस रिलीज होने पर जब वह उसे लेने पहुंचा तो दो नई बैटरी, करीब 500 लीटर डीजल और टूल बॉक्स में रखा जैक, पाने समेत अन्य सामान गायब मिला। उसने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। चालक ने चौकी पर खड़ी बस की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है।

फकरुद्दीन ने बताया कि 8 सितंबर की सुबह परिवहन विभाग के एआरटीओ ने अभियान के दौरान उसकी बस को पकड़ा था। इसके बाद बस को ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर खड़ा कराया गया। उसका कहना है कि उस समय बस में सभी सामान मौजूद थे। गाजियाबाद के आईआई ने भी बस की जांच की थी।

बस से नई बैटरी और करीब 500 लीटर डीजल गायब

बस रिलीज होने के बाद फकरुद्दीन उसे लेने पहुंचा। उसने बस की जांच की तो उसमें लगी दो नई बैटरी और करीब 500 लीटर डीजल गायब था। इसके अलावा टूल बॉक्स में रखा जैक, पाने और अन्य सामान भी नहीं मिला। चालक के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए है।

सामान गायब मिलने के बाद फकरुद्दीन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। शिकायत में उसने कहा कि जब बस चौकी परिसर में खड़ी थी, तब उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकी पुलिस की थी। उसने पूरे मामले की जांच कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और बस से सामान चोरी होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

AQIS Terror Module: आजमगढ़ के नबील के बाद अब कोयंबटूर से भी आतंकी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई UP ATS

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM