मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे की सफाई में जुटे दो युवाओं ने CM योगी से की मुलााकात, सीएम ने की जमकर सराहना

CM Yogi News: गोरखपुर के मां तरकुलहा देवी धाम के प्राचीन पोखरे की सफाई में जुटे अनुपम गुप्ता और करन निषाद से CM योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पोखरे के सुंदरीकरण का आश्वासन दिया।
CM Yogi Praises Two Youth for Cleaning Historic Pond Maa Tarkulaha Devi Dham
सीएम के साथ अनुपम गुप्ता और करन निषाद (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

CM Yogi Praises For Cleaning Historic Pond: मां तरकुलहा देवी धाम परिसर स्थित ऐतिहासिक पोखरे के कायाकल्प की उम्मीद जगी है। लंबे समय से पोखरे में जमा जलकुंभी और गंदगी से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी से दो युवाओं ने निजात दिलाई। गांव भाऊपुर (बंजारी देवी, चौरीचौरा) के युवा अनुपम गुप्ता और करन निषाद ने स्वप्रेरणा से सफाई का बीड़ा उठाया।

दोनों युवाओं ने पांच सितंबर से प्रतिदिन श्रमदान कर पोखरे से जलकुंभी और गंदगी हटाना शुरू किया। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धा और सेवा भाव से किए जा रहे इस कार्य को देखकर युवाओं की सराहना की। वहीं मंदिर ट्रस्ट ने भी उनके सेवा भाव और समर्पण की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेजा बुलावा

युवाओं की इस पहल की जानकारी शासन तक पहुंची तो बुधवार (16 सितंबर) की सुबह करीब नौ बजे एसडीएम चौरीचौरा ने अनुपम गुप्ता और करन निषाद से फोन पर संपर्क साधा। उन्होंने युवाओं को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलने के लिए बुलाया है। इसके बाद एसडीएम ने दोनों युवाओं को एनेक्सी भवन पहुंचाया। दोनों करीब 10 बजे एनेक्सी भवन पहुंचे।

CM Yogi Praises Two Youth for Cleaning Historic Pond Maa Tarkulaha Devi Dham
सेवा संकल्प यात्रा के लिए काशी पहुंची सैकड़ों नई बाइक, पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1,159 गांवों से गुजरेगी यात्रा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों युवाओं से मुलाकात की। उनके साथ फोटो खिंचवाई और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों युवाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने पोखरे की सफाई के लिए उनके द्वारा किए जा रहे श्रमदान और सेवा भाव की सराहना करते हुए उनके योगदान को अनुकरणीय बताया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया कि मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित प्राचीन पोखरे का सुंदरीकरण और स्थायी जीर्णोद्धार जल्द कराया जाएगा।

कुछ सफाई कर्मचारियों ने की खानापुर्ति

बता दें कि जब दोनों युवाओं के तरकुलहा देवी मंदिर पोखरा की सफाई करने का मामला मीडिया में हुआ तब तहसील प्रशासन और ब्लॉक के जिम्मेदारों की आंख खुली। इसके बाद बीडीओ ने वहां 79 सफाई कर्मचारी भेजे लेकिन उन्होंने पोखरे में उतरने के बजाय किनारों से ही कुछ गंदगी साफ की और वहां से चलते बने।

CM Yogi Praises Two Youth for Cleaning Historic Pond Maa Tarkulaha Devi Dham
रहस्यमयी बीमारी या दूषित पानी? आगरा में एक ही परिवार के 12 लोगों की बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

गोरखपुर जिले में प्रसिद्ध है मां का धाम

बता दें कि मां तरकुलहा देवी धाम उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा क्षेत्र के देवरिया मार्ग पर स्थित एक प्रसिद्ध प्राचीन शक्तिपीठ है। यहां पाए जाने वाले ताड़ के वृक्षों और पिंडियों के कारण इन्हें तरकुलहा देवी कहा जाता है। यहां चैत्र रामनवमी और नवरात्रि पर एक महीने तक विशाल मेला लगता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com