ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

छठ पूजा पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ग्वालियर-बरौनी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइमिंग

Gwalior Barauni Special Train: दिवाली के बाद छठ के महापर्व के मौके पर घर लौटने वाले लोगों के लिए रेल यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन के संचालन ​का फैसला लिया है।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन का बड़ा फैसला

  • त्योहार विशेष ट्रेन चलने से यात्रियों को मिली राहत

  • इस ट्रेन में हैं कुल 20 कोच

Festival Special Train: छठ महापर्व प्रारंभ हो गया और इस त्योहार को अपनों के बीच मनाने के लिए लोगों का अपने घरों की ओर लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में यात्रियों की संख्या में इजाफा और बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन का संचालन 13 और 14 नवंबर को किया जाएगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

छठ महापर्व के उपलक्ष्य में चलने वाली यह ट्रेन 13 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे ट्रेन संख्या 04101 ग्वालियर से चलकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंच जाएगी। इस सफर के दौरान ट्रेन शनीचरा, मालनपुर, गोहद रोड, सोनी, भिण्ड, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पोटरी स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं 14 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे ट्रेन संख्या 04102 बरौनी बरौनी-ग्वालियर त्योहार विशेष गाड़ी बरौनी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी के दौरान भी यह ट्रेन तय स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में 20 कोचों की व्यवस्था

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं। इनमें एसएलआर/डी के 2, शयनयान श्रेणी के 8, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6 तथा सामान्य द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के 4 कोच लगाए गए हैं। लगाए गए हैं। यह जानकारी जनसम्पर्क विभाग पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा ​दी गई है।

छठ के महापर्व के मौके पर घर लौटने वाले लोगों के लिए रेल यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन के संचालन ​का फैसला लिया है। अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए राहत भरा कदम है।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा