(डिज़ाइन फोटो)  
उत्तर प्रदेश

नोएडा में गोकशी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 को लगी गोली, कुल 4 अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मठभेड़ में दो तस्कर गोली लगने की वजह से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

राहुल गोस्वामी

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर की जारचा थाना पुलिस और जिले के विशेष हथियार एवं रणनीति दल (SWAT) की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान कथित तौर पर गोकशी के मामलों में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिजनौर जिले के निवासी अरमान, सगीर, हापुड़ के निवासी उमेश और गौतमबुद्ध नगर जिले के निवासी शहजाद के रूप में हुई है।

घटना बाबत पुलिस ने बताया कि उपरोक्त चारों ने चार दिन पहले थाना जारचा क्षेत्र के शमशान घाट के पास गोकशी की थी जिससे क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया था। उसने बताया कि इसके बाद से ही चारों आरोपियों की तलाश कर रही थी। अपर पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह आरोपियों की जारचा थाना क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली जिसके बाद संयुक्त टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर तलाश शुरू की।

ADCP सिंह ने बताया कि खटाना नहर के पास चारों आरोपी एक वैन में आते दिखे। पुलिस ने उनसे रुकने को कहा तो उन्होंने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरमान और उमेश के पैर में गोली लग गई जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होने बताया कि उनके पास से तमंचा, कारतूस तथा गोकशी में प्रयोग होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘पूछताछ में बदमाशों ने गोकशी की कई वारदातें कबूल की हैं।''

वहीं एडिशनल DCP ने बदमाशों के बारे में जानकरी देते हुए बताया कि चारों शातिर किस्म के गौ तस्कर हैं। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगालने में भी अब जुट गई है, इसके बाद बदमाशों पर उचीत कार्रवाई की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद