साधू यादव (सोर्स: सोशल मीडिया)
गोरखपुर

PDA रथयात्रा हादसा: सपा नेता साधु यादव लगातार चौथे दिन हाउस अरेस्ट, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

Gorakhpur PDA Rath Yatra Incident: साधु यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पुलिस द्वारा आज चौथे दिन भी हाउस अरेस्ट किए जाने के कारण वह क्षेत्र के किसी भी निर्धारित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

अनुराग मिश्रा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • पीडीए रथयात्रा के दौरान हुए मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

  • जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

  • पुलिस की कार्रवाई और सपा नेताओं की गतिविधियां राजनीतिक चर्चा का विषय

Sadhu Yadav House Arrest: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के दौरान हुए हादसे के बाद गोरखपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता साधु यादव लगातार चौथे दिन हाउस अरेस्ट रहे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में पहले से निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाने पर आयोजकों और समर्थकों से खेद जताया।

समर्थकों से धैर्य बनाए रखने का किया अनुरोध

साधु यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पुलिस द्वारा आज चौथे दिन भी हाउस अरेस्ट किए जाने के कारण वह क्षेत्र के किसी भी निर्धारित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित साथियों, आयोजकों और शुभचिंतकों से इसके लिए खेद व्यक्त किया।

साथ ही सभी से कार्यक्रमों को पूर्व निर्धारित तरीके से सफल बनाने की अपील की। उन्होंने समर्थकों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध करते हुए उनके सहयोग और विश्वास के लिए आभार भी जताया। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उनके आवास पर पुलिसकर्मी और कुछ अन्य लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं।

हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी

उल्लेखनीय है कि बीते 18 नवंबर को गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के स्वागत के दौरान खड़ी जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

इस मामले में बीते दो दिनों के भीतर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 61(2) के तहत कार्रवाई की है।

2027 से पहले चर्चा में गोरखपुर की सियासत

इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और सपा नेताओं की गतिविधियां राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर पुलिस की कार्रवाई भी जारी है। ऐसे में कैंपियरगंज के सपा नेता का लगातार चौथे दिन हाउस अरेस्ट रहना भी चर्चा में है।

गौरतलब है कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद होने के साथ प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यहां की राजनीतिक गतिविधियों पर प्रदेशभर की नजर है। ऐसे में इस हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई और विपक्षी दल की प्रतिक्रियाएं आने वाले दिनों में भी राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनी रह सकती हैं।

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य