गोरखपुर में PDA रथयात्रा में बच्चे की मौत...अब सपा के इस बड़े नेता की गिरफ्तारी, लखनऊ से उठा ले गई पुलिस

Gorakhpur Mrityunjay Yadav Bittu Arrest: गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान हुए हादसे में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता मृत्युंजय यादव बिट्टू को लखनऊ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।
Gorakhpur PDA Rath Yatra Accident
मौके पर खड़ी JCB व ई-रिक्शा में पड़ा मृतक बच्चा(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सपा नेता मृत्युंजय यादव बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार किया

  • PDA रथयात्रा में बच्चे की मौत मामले में लखनऊ से पकड़ा

  • बिट्टू पर रथयात्रा में स्वागत के लिए JCB बुलाने का आरोप

Gorakhpur PDA Rath Yatra Accident: गोरखपुर में बीते 18 नवंबर को समाजवादी पार्टी की PDA रथयात्रा के दौरान हुए हादसे में 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने समाजवादी पार्टी के नेता मृत्युंजय यादव बिट्टू को लखनऊ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

मृत्युंजय यादव महाराजगंज जिले की पनियरा विधानसभा सीट से सपा के टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही वह समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

Gorakhpur PDA Rath Yatra Accident
गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान हादसे में JCB चालक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बिट्टू पर स्वागत के लिए JCB बुलाने का आरोप

बताया जा रहा है कि जिस JCB की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय पुत्र आर्यवर्धन सिंह की जान गई थी, उसे गोरखपुर में PDA रथयात्रा के स्वागत के लिए सपा नेता मृत्युंजय यादव बिट्टू ने बुलाया था।

हालांकि जिस JCB के चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक आर्यवर्धन सिंह की जान गई है, उस JCB का सरोकार सपा नेता मृत्युंजय यादव बिट्टू से होने की इस जानकारी की नवभारत लाइव पुष्टि नहीं करता है।

मृत्युंजय यादव बिट्टू की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट करना शुरू कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पांच आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

गौरतलब है कि 18 नवंबर को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के स्वागत के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मामला लगातार सुर्खियों में है।

इसी मामले में इससे पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को गोरखपुर दीवानी कोर्ट ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े मामले में 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब मृत्युंजय यादव बिट्टू की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

Gorakhpur PDA Rath Yatra Accident
PDA रथयात्रा घटना: सपा नेताओं के घर रात भर चली दबिश, सार्वजनिक कार्यक्रमों में बुल्डोजर कल्चर बंद करने की मांग