मृतक प्रहलाद और रामकेश (सोर्स- नवभारत लाइव)
गोरखपुर

संतकबीरनगर में डबल मर्डर, खेत में बुवाई को लेकर चली गोलियां; एसओ समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Santkabirnagar Double Murder: संतकबीरनगर में खेत में फसल की बुवाई को लेकर हुआ विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई।

अनुराग मिश्रा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • खेत में बुवाई के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग

  • प्रहलाद और रामकेश की गोली मारकर हत्या

  • एसपी ने एसओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Santkabirnagar land controversy Firing: संतकबीरनगर में खेत में फसल की बुवाई को लेकर हुआ विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। मेहदावल थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई।

इस घटना में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं मामले में लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

खेत में बुवाई के दौरान विवाद, फिर हुई फायरिंग

घटना मेहदावल थाना क्षेत्र के सरफरा गांव के बाड़ों टोला की है। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। रविवार को एक पक्ष खेत में बुवाई कर रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट के बाद फायरिंग होने लगी।

आरोप है कि मुरलीधर पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में प्रहलाद और रामकेश को पेट में गोली लग गई। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़े। वहीं, गोलीबारी में घनश्याम और सहसराम भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल में दो लोगों की मौत

घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्रहलाद और रामकेश को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल घनश्याम और सहसराम को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने आरोपियों की बाइक फूंकी

फायरिंग के बाद जब मृतकों के पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटनास्थल पर आरोपियों की बाइक मिली, जिसे गुस्साए ग्रामीणों ने आग लगा दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

एसओ समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने थाने की कार्यप्रणाली में लापरवाही मिलने पर एसओ समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी की टीम बनाई गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट