लखनऊ में DIG के बेटे से मारपीट, फिर 1000 बच्चों के सामने कराया खड़ा! DPS के प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR

Lucknow DIG Son Assault Case: लखनऊ के DPS एल्डिको में DIG के बेटे के साथ मारपीट हुई। इस मामले में प्रिंसिपल, काउंसलर और शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में FIR दर्ज कराई है।
Lucknow DIG Son Assault Case
लखनऊ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लखनऊ के DPS में DIG के बेटी से मारपीट

  • 1 हजार छात्रों के बीच लेकर पहचान कराने का आरोप

  • प्रिंसिपल, काउंसलर और टीचर पर केस दर्ज

Lucknow Delhi Public School: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) एल्डिको में DIG के 8 साल के बेटे के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों ने स्कूल की प्रिंसिपल, काउंसलर और रोबोटिक्स के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में FIR दर्ज कराई है।

शिकायत के मुताबिक, घटना 15 अक्टूबर की है। रोबोटिक्स क्लास में बच्चे को उसकी सीट से नीचे धक्का दिया गया। उसके साथ मारपीट की गई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। बच्चे ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने उनके बच्चे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, करीब एक हजार बच्‍चों के सामने ले जाकर मारपीट करने वाले बच्चे की पहचान कराने की कोशिश की गई।

पुलिस ने 11 नवंबर इस मामले में केस दर्ज किया। इसमें किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 लगाई गई है। एफआईआर में स्कूल की प्रिंसिपल, काउंसलर और रोबोटिक्स के शिक्षक को नामजद किया गया है। फि‍लहाल इस मामले में स्‍कूल प्रबंधन का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Lucknow DIG Son Assault Case
नशे के शौक पूरा करने के लिए अधिवक्ता को लूटा, 60 हजार में बेचने वाले थी सोने की चेन, कानपुर पुलिस ने दबोचा

रोबोटिक्स क्लास में मारपीट और गाली देने का आरोप

DIG की शिकायत के मुताबिक, दिल्ली पब्लिक स्कूल में DIG में उनकी बेटी और आठ साल का बेटा पढ़ता है, बेटा तीसरी कक्षा में है। 15 अक्टूबर को रोबोटिक्स की क्लास के दौरान एक बड़ी कक्षा के छात्र ने बच्चे को पीटकर सीट से नीचे गिरा दिया। इसके साथ ही उसके साथ गाली-गलौज भी की गई।

बच्चे ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने रोबोटिक्स के टीचर से इस संबंध में बात की, तो टीचर ने बताया कि घटना के समय क्लास में तीन-चार बड़े बच्चे मौजूद थे और वह उन्हें जानते है। साथ ही मामले की जांच कर जानकारी देने की बात कही थी।

दूसरे दिन बच्‍चे की मां प्रिंसिपल से मिलने पहुंचीं

DIG की शिकायत के अनुसार, घटना के अगले दिन बच्चे की मां स्कूल की प्रिंसिपल से मिलने पहुंचीं। वहां उन्हें बताया गया कि प्रिंसिपल मैनेजमेंट के साथ बैठक में हैं। इसके बाद काउंसलर ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया।

काउंसलर ने रोबोटिक्स के टीचर से फोन पर बात की। टीचर ने बताया कि घटना के समय क्लास में तीन-चार बड़े बच्चे मौजूद थे और वह उन्हें पहचानते हैं। आरोप है कि इसके बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

1 हजार बच्चों के सामने पहचान कराने का आरोप

DIG ने अपनी शिकायत में बताया क‍ि स्कूल की प्रिंसिपल, काउंसलर और रोबोटिक्स टीचर ने बच्चे को मानसिक परेशान किया।

बच्चे को कक्षा पांच से आठ तक के अलग-अलग सेक्शन में ले जाया गया। प्रत्येक सेक्शन में करीब 40 बच्चे थे। इस तरह एक हजार से अधिक बच्‍चों के सामने बच्चे से मारपीट करने वाले बड़े छात्र की पहचान कराने को कहा गया।

परिजनों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान बच्चे को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदगी और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

CCTV फुटेज की जांच कराने की मांग

DIG ने स्कूल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और घटना की वास्तविकता सामने लाने की मांग की थी। उनका आरोप है कि स्कूल की ओर से शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई।

DIG ने शिकायत में यह भी कहा गया है कि बच्चे से मारपीट करने वाले छात्र की पहचान कराने के लिए उसे कई सेक्शन में ले जाया गया, जबकि स्कूल प्रशासन को पहले सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी चाहिए थी। फ‍िलहाल अब लखनऊ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow DIG Son Assault Case
झांसी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, जूनियर छात्र बोले- रात में बिजली काटते, दरवाजे पीटते हैं सीनियर