नशे के शौक पूरा करने के लिए अधिवक्ता को लूटा, 60 हजार में बेचने वाले थी सोने की चेन, कानपुर पुलिस ने दबोचा

Kanpur Police Success: 50 सीसीटीवी फुटेज कैमरे की मदद से पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनका एक साथी साहिल फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
Robbery case in Kanpur solved
कानपुर में लूट का खुलासा(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लुटेरों को दबोचने के लिए डीसीपी दक्षिण ने पुलिस की पांच टीमें की थी गठित

  • स्पेशल टीम ने घटनास्थल के आसपास 50 सीसीटीवी कैमरे के चेक किये फुटेज

  • तीन नाबालिग लुटेरों गिरफ्तार, साथी साहिल फरार

Three Minors Arrested: कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में 9 नवंबर की रात को लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हर्ष कुमार वर्मा को निशाना बनाने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एडवोकेट हर्ष कुमार को चार लुटेरों ने अपना निशाना बनाया था। इस प्रकरण में बाबूपुरवा थाने में एक नामजद समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इसके बाद पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीम गठित कर दी थी। 50 सीसीटीवी फुटेज कैमरे की मदद से पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनका एक साथी साहिल फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। लुटेरों के पास से लूट गया शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाई थी पांच टीम

कानपुर लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हर्ष कुमार वर्मा अपने अधिवक्ता मित्र अमित शर्मा के साथ मस्वानपुर स्थित एक मित्र के घर गए थे। इसके बाद जब वह घर लौटे तो अमित शर्मा ने उन्हें उनके घर से कुछ दूरी पर उतार दिया। इसके बाद वह पैदल ही अपने घर की ओर चल दिए।पीछे से आए चार लुटेरों में झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की दो चेन तोड़ ली और फरार हो गए।

कानपुर जिले के बाबूपुरवा पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीसीपी दक्षिण ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीम गठित कर दी थी। स्पेशल टीम ने पहले घटनास्थल के आसपास लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किया और इसके बाद तीन नाबालिग लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।इनका साथी साहिल फरार हो गया।

Robbery case in Kanpur solved
मथुरा में मोबाइल लूट का खुलासा: पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूटा हुआ मोबाइल और 600 रुपये बरामद

प्रेसवार्ता कर घटना का किया खुलासा

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने नशे का शौक पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया था।

इसके बाद यह लूट गया सोना एक ज्वेलर्स को 60 हजार रुपए में बेचने वाले थे लेकिन इनकी डील होने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों नाबालिग हैं, वहीं इनका एक साथी जो बालिग है जिसका नाम साहिल है वह फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। जिसकी तलाश के लिए दो टीम गठित की गई है।

Robbery case in Kanpur solved
कानपुर: ट्रेडिंग में 5 लाख डूबे तो रची 20 लाख की लूट की साजिश, युवक की बहादुरी ने बिगाड़ा पूरा खेल