2027 चुनाव में अपनी सियासी ज़मीन तलाशने उतरे नेता (सोर्स- नवभारत लाइव)
गोरखपुर

गोरखपुर में नेताओं के बेटों की सियासी एंट्री की तैयारी, चाचा-पूर्व MLA की विरासत संभालने उतरी नई पीढ़ी

Gorakhpur Political Legacy: यूपी चुनाव की सियासी बिसात बिछने लगी है। गोरखपुर में इस बार चुनावी मुकाबला केवल दलों के बीच नहीं, बल्कि राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिशों के लिहाज से दिलचस्प होगा।

अनुराग मिश्रा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • चिल्लूपार में शिव प्रताप शुक्ल के भतीजे अष्टभुजा शुक्ल भाजपा टिकट के लिए सक्रिय

  • भीष्म शंकर तिवारी के बेटे ईशान शंकर तिवारी सिद्धार्थनगर में बढ़ा रहे संपर्क

  • पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव के बेटे विशाल ग्रामीण और मेहदावल में बना रहे पहचान

Political Families in UP: यूपी चुनाव की सियासी बिसात बिछने लगी है। राजनीतिक दलों के साथ ही क्षेत्र के पुराने राजनीतिक घरानों में भी भविष्य की तैयारी शुरू हो गई है। दशकों तक राजनीति में अपनी पहचान और प्रभाव रखने वाले वरिष्ठ नेता अब अपनी अगली पीढ़ी को सियासी मैदान में स्थापित करने की कोशिशों में जुटे हैं।

यही वजह है कि गोरखपुर और आसपास के जिलों में इस बार चुनावी मुकाबला केवल दलों और प्रत्याशियों के बीच नहीं, बल्कि राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिशों के लिहाज से भी दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है।

इसकी झलक कई विधानसभा क्षेत्रों में दिखने लगी है। चिल्लूपार में अष्टभुजा शुक्ल भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह तेलंगाना राज्य में मौजूदा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के भतीजे है, उन्हें राजनीतिक प्रभाव वाले परिवार से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, पूर्व सांसद और विधान परिषद के उपसभापति रहे भीष्म शंकर तिवारी के बेटे ईशान शंकर तिवारी सिद्धार्थनगर में अपने समर्थकों और पुराने राजनीतिक संपर्कों के बीच सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

गोरखपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव के बेटे विशाल भी विदेश से पढ़ाई पूरी करने के बाद मेहदावल और गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उनकी सक्रियता को राजनीतिक विरासत की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

कहीं पिता की विरासत, कहीं अपनी पहचान बनाने की चुनौती

देवरिया की राजनीति में भी अगली पीढ़ी की सक्रियता दिखाई दे रही है। योगी सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के बेटे सुब्रत शाही, जो पथरदेवा के ब्लॉक प्रमुख हैं, क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। हालांकि, उनकी ओर से अभी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसी तरह रुद्रपुर के विधायक और पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद के बेटे विश्वविजय निषाद भी क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। चौरीचौरा की पूर्व विधायक शारदा देवी की बेटी डॉ. अंजू पासवान भी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के जरिए क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

इन सभी नामों के बीच एक सवाल अहम है कि क्या वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक विरासत अगली पीढ़ी के लिए टिकट और चुनावी सफलता का रास्ता आसान बनाएगी? या फिर नए चेहरों को अपनी स्वीकार्यता साबित करने के लिए अलग से संघर्ष करना होगा? राजनीति में पारिवारिक पहचान शुरुआती जमीन जरूर तैयार करती है, लेकिन चुनाव में मतदाताओं का भरोसा हासिल करना अलग चुनौती है।

2027 केवल विधानसभा नहीं, भविष्य की राजनीति का लॉन्चिंग पैड

इस पूरे घटनाक्रम को केवल 2027 के विधानसभा चुनाव तक सीमित करके देखना उचित नहीं होगा। इसके बाद पंचायत, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत के चुनाव होने हैं। वर्ष 2029 में लोकसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने वाले नए चेहरों के लिए आने वाले वर्षों में संगठन और सत्ता की राजनीति में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं।

गोरखपुर और आसपास के जिलों में राजनीतिक परिवारों की यह सक्रियता बताती है कि सियासी घरानों ने भविष्य की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। हालांकि, किसे पार्टी का टिकट मिलेगा और किसे संगठन में जिम्मेदारी मिलेगी, यह दलों के नेतृत्व को तय करना है। फिलहाल 2027 का चुनाव वरिष्ठ नेताओं की विरासत और नई पीढ़ी की राजनीतिक क्षमता के बीच एक अहम परीक्षा बनने जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सियासी उत्तराधिकार की दौड़ में किस परिवार का राजनीतिक कद बढ़ता है और कौन अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होता है।

ममता की याचिका पर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर को दिया 10 दिन का समय

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र; क्या है नंबर गेम?

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला