किन्नर पति हत्याकांड (सोर्स: नवभारत लाइव)
गोरखपुर

किन्नर पति हत्याकांड में छह आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध पिस्टल और वारदात मे उपयोग की गई कार बरामद

Gorakhpur Kinnar Husband Murder Case: किन्नर बिजली अपने पति रविकेश गौतम के साथ भैंसा बाजार से लौट रही थीं। इसी दौरान कालीन मोड़ के पास चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

अनुराग मिश्रा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • क्षेत्र बंटवारे को लेकर बिजली और मनचली उर्फ सन्नी किन्नर के बीच चल रही थी रंजिश

  • इसी विवाद के चलते रविकेश गौतम की हत्या की वारदात को दिया गया अंजाम

  • दो अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल चार पहिया गाड़ी भी मिली

Six Accused Arrested in Gorakhpur Murder Case: गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित किन्नर पति हत्याकांड में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई चार पहिया गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में हत्या की वजह किन्नरों के क्षेत्र बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बिजली किन्नर और दूसरे पक्ष की मनचली उर्फ सन्नी किन्नर के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

गोली लगने से रविकेश की मौत

गौरतलब है कि 19 नवंबर 2026 को किन्नर बिजली अपने पति रविकेश गौतम के साथ भैंसा बाजार से लौट रही थीं। इसी दौरान कालीन मोड़ के पास चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुए इस हमले में बिजली और उनके पति रविकेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से रविकेश की मौत हो गई, जबकि बिजली घायल हो गईं। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

क्षेत्र बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में थी तनातनी

गोरखपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि किन्नरों के अलग-अलग क्षेत्रों के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से खींचतान चल रही थी। बिजली किन्नर और मनचली उर्फ सन्नी किन्नर के बीच इस बात को लेकर अक्सर कहासुनी और तनाव होता रहता था। क्षेत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे रंजिश में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के चलते रविकेश गौतम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में आजमगढ़, मऊ और गोरखपुर के निवासी

पुलिस ने जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान धर्मप्रकाश उर्फ अंकित कुमार निवासी महरुपुर, थाना जीयनपुर, आजमगढ़, करन कुमार निवासी वलिदपुर नारापार, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ, दुर्गेश कुमार उर्फ लालू और सूरज कुमार निवासी वलिदपुर कोड़रा, मऊ के रूप में हुई है। इसके अलावा मनचली उर्फ सन्नी किन्नर निवासी खटिकाना मोहल्ला, गोला और अजय शर्मा उर्फ दुर्गेश शर्मा निवासी सोनईचा, थाना गगहा, गोरखपुर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई चार पहिया गाड़ी बरामद की है। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा

भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज पर सरकार सख्त, 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर Netflix को निर्देश

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

न रनवे न एयरपोर्ट, फिर भी उतर गए सेना के 4 विमान? गडकरी के VIDEO ने चौंकाया, जानें क्या है माउंटेन ईगल्स मिशन

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?