शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना जारी (सोर्स: नवभारत लाइव)
गोरखपुर

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: 15,946 मतपत्रों की छंटाई पूरी, चौथे राउंड का बंडल तैयार

Gorakhpur MLC Election Update: अब तक कुल 15,946 मतपत्रों की छंटाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। मतगणना स्थल पर पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत आगे बढ़ रही है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मतगणना जारी

  • पांचवें राउंड के मतपत्रों का बंडल बनाने की तैयारी

  • सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

  • ड्रोन से हो रही निगरानी

Gorakhpur MLC Election Counting: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य (MLC) चुनाव की मतगणना मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। अब तक कुल 15,946 मतपत्रों की छंटाई का काम पूरा हो चुका है। मतगणना स्थल पर चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी गतिविधियों पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना के दौरान चौथे राउंड के मतपत्रों का बंडल तैयार कर लिया गया है। अब पांचवें राउंड के मतपत्रों का बंडल बनाने की तैयारी की जा रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद प्रथम वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी। मतपत्रों की छंटाई और बंडल तैयार करने का काम निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है। इसके बाद मतों की गिनती से चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना जारी

तीन प्रमुख प्रत्याशियों के बीच मुकाबले पर नजर

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC सीट पर भाजपा के डॉ. ध्रुव कुमार त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के डॉ. संजयन त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह के बीच मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक भी परिणाम को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि, अभी मतगणना की प्रक्रिया जारी है और अंतिम परिणाम घोषित होने का इंतजार है।

शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना जारी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से निगरानी

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है। मतगणना केंद्र पर प्रेक्षक, रिटर्निंग अफसर और जिलाधिकारी की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।

प्रशासन का जोर मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने पर है। अब सभी की निगाहें प्रथम वरीयता के मतों की गिनती और उससे सामने आने वाले रुझानों पर टिकी हैं।

रिपोर्ट: अनुराग मिश्रा

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट