शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार (सोर्स- फोटो नवभारत) 
गोरखपुर

Bribery Scam: 25 हजार की इनामी पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार, शिक्षक सुसाइड केस में थी फरार

Bribery Scam Updates: 'मैं मरना नहीं चाहता' सुसाइड से पहले थे शिक्षक के आखिरी शब्द। नियुक्ति बहाली के नाम पर लाखों की रिश्वत मांगने वाली देवरिया की फरार पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Up Teacher Bribery Scam Updates: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के झकझोर देने वाले शिक्षक सुसाइड केस में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महीनों से फरार चल रही देवरिया की तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शालिनी श्रीवास्तव को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। शालिनी पर शासन की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

सुसाइड नोट में छलका था मृत शिक्षक का दर्द

"मैं मरना नहीं चाहता, मैं अपने बच्चों और बीवी के लिए जीना चाहता था। मेरे पास अब एक पैसा नहीं है, माफ कर देना मुझे भैया।" यह बेहद भावुक और दर्दभरे आखिरी शब्द देवरिया के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के थे, जिन्होंने प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया था। मौत के बाद पुलिस को उनकी जेब से यह सुसाइड नोट मिला था।

नियुक्ति बहाली के नाम पर मांगी 16 लाख की रिश्वत

इस पूरे खौफनाक मामले की शुरुआत पिछले साल हुई थी, जब शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 21 फरवरी 2025 को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक शिक्षक की पत्नी गुड़िया सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनके पति की नौकरी की बहाली करने के एवज में तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और उनके विभाग के लिपिक (बाबू) संजीव कुमार सिंह द्वारा 16-16 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत मांगी जा रही थी।

ऑफिस में बुलाकर किया गया था मानसिक उत्पीड़न

मृतक की पत्नी का यह भी आरोप है कि आत्महत्या करने के ठीक एक दिन पहले ही उनके पति को जबरन बीएसए कार्यालय में बुलाया गया था। वहाँ शालिनी श्रीवास्तव और उनके लिपिक ने मिलकर शिक्षक को मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया था। इसी अवसाद और लाचारी में आकर शिक्षक ने खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना के बाद गोरखपुर के गुलरिहा थाने में प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव कुमार सिंह भूमिगत हो गए थे। लगातार दबिश के बाद भी जब दोनों हाथ नहीं आए, तो पुलिस ने इन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आखिरकार, गुलरिहा पुलिस ने सटीक सुरागकशी और सर्विलांस की मदद से दिल्ली में छिपीं शालिनी श्रीवास्तव को दबोच लिया। पुलिस उन्हें गोरखपुर ले आई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान