सीएम योगी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
गोरखपुर

गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 70 करोड़ की लागत से ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा मार्ग का किया लोकार्पण

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनी ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण किया। 1.8 किमी लंबी सड़क से आवागमन व जलनिकासी की सुविधा बेहतर होगी।

राजेश कुमार मिश्र, स्निग्धा श्रीवास्तव

CM Yogi Inauguration Gorakhpur Road Project: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास कार्यों की श्रृंखला से अब बदलता गोरखपुर दिखाई दे रहा है। यहां का हर मार्ग फोरलेन से जुड़ रहा है, बड़े पैमाने पर फ्लाईओवर और ओवरब्रिज बन रहे हैं। सतत हो रहे विकास कार्यों और इससे आई जीवन सुगमता से गोरखपुर की नई पहचान बनी है। सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक के जीवन में सुगमता हो।

सीएम योगी मंगलवार पूर्वाह्न गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नेताजी सुभाषचंद्र नगर में एसटीपी के समीप स्थित मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में बहुत पहले से लोग रह रहे थे।

कई स्कूल भी यहां बने हुए हैं। सड़क संकरी होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। भारी वाहन इधर नहीं आ पाते थे। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से लगभग दो किलोमीटर तक इस सड़क के बन जाने से अनेक समस्याओं का समाधान हो गया है। इससे लोगों का आवागमन सुगम हुआ है, साथ ही जलभराव की समस्या भी समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क, आवागमन को सुगम बनाने का एक बेहतरीन मार्ग है।

वाराणसी, लखनऊ या नेपाल जाने के लिए शहर में अंदर जाने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक नवनिर्मित सड़क का महत्व बताते हुए कहा कि इस मार्ग की कनेक्टिविटी से अब वाराणसी, लखनऊ, नेपाल, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर आदि स्थानों पर जाने वालों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी। कहा कि राजघाट से होते हुए हाबर्ट बंधा-माधोपुर तटबंध फोरलेन हो रहा है।

डोमिनगढ़ में फ्लाईओवर भी बनेगा। लोग यहां से होते हुए डोमिनगढ़ फोरलेन बाईपास पकड़कर कालेसर जाकर लखनऊ मार्ग पर पहुंच जाएंगे। ऐसे ही नेपाल, सोनौली की तरफ जाना हो तो महेसरा होकर जाने की सुविधा मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा गोरखपुर के लोगों के लिए सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

सीएम ने सावन शिवरात्रि की दी बधाई

सड़क लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को सावन शिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ से सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

सड़क के लोकार्पण समारोह में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम ने फीता काटकर किया सड़क का लोकार्पण

जनसभा को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के ग्रीन सिटी मोड़ स्थित नवनिर्मित सड़क के प्रारंभिक स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकार्पण शिलापट्ट का भी अनावरण किया। लोकार्पण के बाद वह इसी मार्ग से सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचे।

स्थानीय नागरिकों ने किया मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत

ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक चौड़ी और सुदृढ़ सड़क की सौगात मिलने से आह्लादित स्थानीय नागरिकों ने लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया। सड़क लोकार्पण करने के बाद जनसभा स्थल जाने के दौरान करीब दर्जनभर स्थानों पर लोगों ने जयकारा लगाकर और फूल बरसाकर सीएम योगी का अभिनंदन किया एवं विकास के इस उपहार के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री के स्वागत में दो हाथियों को भी सजाकर मार्ग के किनारे खड़ा किया गया था।

सुगम आवागमन के साथ जलनिकासी का भी हुआ इंतजाम

1.8 किमी की लंबाई में करीब 70 करोड़ करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। सड़क निर्माण की इस परियोजना से ग्रीन सिटी और इस मार्ग से जुड़ी अन्य कई कॉलोनियों के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिली है। साथ ही सड़क के दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण होने से जलनिकासी का भी समुचित इंतजाम हो गया है।

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया