CM योगी ने की कन्या पूजन, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार CM योगी ने की कन्या पूजन, दक्षिणा व उपहार देकर लिया आशीर्वाद

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के...

अमन उपाध्याय

Uttar Pradesh News: गोरक्षपीठ की परंपरा में मातृ शक्ति के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान का विशेष स्थान है। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान से जुड़ी कई योजनाओं के माध्यम से इस परंपरा को व्यवहारिक रूप दिया है। मातृ शक्ति के प्रति अपनी भक्ति और सम्मान को और मजबूत करते हुए सीएम योगी ने बुधवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ दुर्गा रूपी कुंवारी कन्याओं के पांव धोए, उनका विधिपूर्वक पूजन किया, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, सम्मानपूर्वक भोजन कराया और दक्षिणा एवं उपहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी तरह, मुख्यमंत्री ने परंपरा का पालन करते हुए उन्होंने कन्या पूजन के साथ ही बटुक पूजन भी किया।

विधिपूर्वक पूजन और आशीर्वाद

बुधवार को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के अन्न क्षेत्र के प्रथम तल पर स्थित भोजन कक्ष में नौ नन्हीं बालिकाओं के पांव पीतल के परात में जल डालकर धोए। इस अवसर पर उन्होंने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का उच्चारण किया और उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत आदि से तिलक किया। बालिकाओं का पुष्प और दुर्वा से अभिषेक किया गया, माला पहनाई, चुनरी ओढ़ाई, उपहार व दक्षिणा दी और आशीर्वाद लिया। सीएम के हाथों से दक्षिणा पाकर बालिकाएं बहुत प्रसन्न दिखीं।

कन्याओं को भोजन कराते योगी आदित्यनाथ

स्वयं हाथों से भोजन परोसा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छह महीने की एक बच्ची के पांव भी धोए और उसका पूजन किया। हनुमानजी के वेश में आए एक बालक को भी उन्होंने तिलक, माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। पूजन के बाद, मुख्यमंत्री ने स्वयं मंदिर की रसोई में तैयार ताजा भोजन प्रसाद बच्चों को परोसा। नौ मुख्य कन्याओं के अलावा बड़ी संख्या में उपस्थित अन्य बालिकाओं और बटुकों का भी सीएम योगी ने पूजन किया, आरती उतारी और उन्हें भोजन के साथ उपहार व दक्षिणा प्रदान की।

प्रमुख पुरोहित और संत उपस्थित

कन्या पूजन में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ और काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य सतुआ बाबा सहित अन्य वरिष्ठ संत उपस्थित रहे। इससे पहले सीएम योगी ने प्रातःकालीन पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक आराधना भी की।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी