इंदिरापुरम स्थित गोल्ड ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के गोल्ड ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग, दूर से दिख रहा धुएं का गु्ब्बार, देखें खौफनाक VIDEO

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गोल्ड ग्रीन सोसाइटी में बुधवार सुबह एक फ्लैट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर राहत कार्य में जुटीं, कारणों की जांच जारी।

अर्पित शुक्ला

Ghaziabad Indirapuram Gold Green Society Fire Video: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की गोल्ड ग्रीन सोसाइटी में बुधवार सुबह एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि धुएं का घना गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

फिलहाल दमकलकर्मी फ्लैट में लगी आग बुझाने में जुटे हुए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिख रहा

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में आसमान तक पहुंच गईं और काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी देखा जा सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं है, जो राहत की बात है। गाजियाबाद पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ