सांकेतिक तस्वीर (सोर्स सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

Public Drinking Case: नोएडा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Noida Police Action: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 369 लोगों पर कार्रवाई की।

वंदना शर्मा

Gautam Buddh Nagar Police Action: गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के ऊपर पुलिस के दूारा चलाया गया सख्त अभियान लगातार जारी है। जिले के तीनों पुलिस जोन विशेष अभियान को चलाकर देर रात तक कार्रवाई की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले 350 से अधिक लोगों के ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।

शराब पीने से अक्सर बढ़ते विवाद

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और आम नागरिकों को शांतिपूर्ण माहौल बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने से अक्सर बढ़ते विवाद, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बाजारों, मॉल, पार्कों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया है।

गशत और जांच अभियान जारी

आपको बता दें, कि यह विशेष अभियान पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र के दूारा संचालित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर डीसीपी नोएडा साद मिया खान, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में गशत और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

369 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई

रिपोर्ट के मुताबिक इस अभियान के दौरान नोएडा जोन पुलिस ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 126 व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी। इतना ही नही सेंट्रल नोएडा जोन में सबसे अधिक 179 लोगों पर शिकंजा कसा गया है। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस ने 64 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस प्रकार तीनों जोनों में कुल 369 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 292 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए क्या कहा

आपको बताते चलें कि पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से की गई बातचीत में स्पष्ट करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे आम जनता को असुविधा होने के साथ-साथ शांति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे में  उन लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है, कि वे कानून का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव से बचें।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा