मूक-बधिर 21 वर्षीय महिला के साथ हुआ गैंगरेप (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

यूपी: बलरामपुर में दिव्यांग युवती के साथ गैंगरेप, डीएम आवास के पास की घटना, दरिंदों ने की हदें पार

Balrampur heinous Crime: उत्तरप्रेदश के बलरामपुर से हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां कुछ दरिंदों ने मूक-बधिर लड़की के साथ गैंग रेप को अंजाम दिया है।

गीतांजली शर्मा

Balrampur Rape Case: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक बहुत ही हैवानियत भरा गैंग रेप का मामला सामने आया है। यहां बीते दिन कुछ दरिंदों ने एक दिव्यांग युवती से गैंगरेप किया। बाइक से पीछा कर उन्होंने युवती को घसीट-घसीट कर इस दरिंदगी को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह कि यह घटना डीएम-एसपी आवास से सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। कैमरे में कैद एक भागती हुई बेसुध युवती दिखाई दे रही है। लड़की ने ऑरेंज कलर का सूट पहन रखा है। पूरी घटना एसपी आवास पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई। यह मामला सोमवार देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र का है। घटना के बाद बहादुरापुर पुलिस चौकी से महज 20 मीटर दूरी पर पीड़िता खेत में रोते हुई मिली।

पीड़िता मूक-बधिर

परिजनों के अनुसार, पीड़िता देहात कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिवार ने बताया कि लड़की सुन और बोल नहीं पाती है। वह अपने मामा के घर पर गई हुई थी। उसके मामा का घर लड़की के घर से महज 1 किलोमीटर दूरी पर है।

जब देर शाम तक लड़की नहीं लौटी तब परिवार उसकी खोज-बीन में लग गए। काफी ढूढ़ने के बाद भी जब युवती का कुछ पता न चला तब पुलिस में पीड़िता के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

करीब, सोमवार की देर शाम साढ़े 8 बजे वह बहादुरापुर पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर की दूरी पर एक खेत में मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने युवती के मिलते ही इलाज के लिए फौरन उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीसीटीवी में कैद पूरा मामला

यह पूरी गैंगरेप की घटना डीएम-एसपी आवास से सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर हुई, इसलिए उनके घर के आगे लगे सीसीटीवी में सारा वाकया रिकार्ड हो गया।  युवती आरोपियों से बचते हुए तेजी से भाग रही है। उसके पीछे लगातार 5-6 गाड़ियां उसका पीछा करते हुए देखी जा सकती हैं।

युवती के पीछे आती कुछ गाड़ी स्पीड में निकल जाती हैं। उन गाड़ियों पर कुछ दरिंदे बैठे थे, जो उसे सुनसान जगह पर ले गए। और सबने एक-एक कर पीड़िता के साथ गैंगरेप की दरिंदगी को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में तेजी से लगी हुई है।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है