- Hindi News »
- Jharkhand »
- A Minor Girl Who Had Come To Catch A Train In Palamu Jharkhand Was Gang Raped
झारखंड: पलामू में ट्रेन पकड़ने आई नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
- Written By: पूजा सिंह
jharkhand crime news : झारखंड के पलामू एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
Gang Rape Of A Minor Girl : झारखंड के पलामू में बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां ट्रेन पकड़ने पहुंची एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता पलामू के पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों बहनें डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी थीं तो वहां दो लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और दोनों बहनों से नाम-पता की जानकारी लेने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनसे पूछताछ की जाएगी। दोनों लड़कियों को वे लोग बाइक पर बिठाकर अपने साथ पलामू के पास स्थित चैनपुर इलाके में ले गए। वहां सुनसान इलाके में बड़ी बहन के साथ दोनों ने रेप किया। छोटी बहन को जान मारने का भय दिखाकर खामोश कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
बेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी उन्हें बाइक पर लेकर मेदिनीनगर की ओर निकले, लेकिन सद्दीक मंजिल चौक के पास छोटी बहन साहस जुटाकर बाइक से कूद गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को खबर दी। टाउन थाना पुलिस ने फौरन घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी के रूप में हुई है। पीड़िता को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें : नोएडा: IAS अफसर पर महिला अधिकारियों ने लगाए गंभीर आरोप, CM योगी से कड़ी कार्रवाई की मांग
पॉक्सो एक्ट मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि दोनों बहनें नाबालिग हैं और आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा, ”आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद केस को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।” घटना के बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। इलाके के लोगों में भी इस घटना को लेकर गुस्सा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
A minor girl who had come to catch a train in palamu jharkhand was gang raped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














