उत्तर प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोग पलायन के लिए मजबूर हैं (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में टूटा बाढ़ का कहर, निराश व हताश लोग घर छोड़ने को मजबूर

Banaras Flood: बनारस में बाढ़ से प्रभावित लोग पलायन के लिए मजबूर हैं। प्रभावित क्षेत्रों के लोग अपने घर के सामानों के साथ फिलहाल दूसरी जगह पर रहने के लिए जा रहे हैं।

गीतांजली शर्मा

बनारस के लोग न चाहते हुए भी अब अपने क्षेत्र से पलायन करने के लिए मजबूर हो चुके हैं। वाराणसी में बीते दिनों बाढ़ का कहर चारों तरफ फैल गया। देखते ही देखते सारा क्षेत्र जलमग्न हो गया। लोग बहुत निराश व हताश हैं। आज बुधवार को प्रभावित लोग अपने क्षेत्र से दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। जलस्तर इतना बढ़ चुका है कि, लोगों के घरों में पानी घुस रहा है।

यही वजह है कि स्थानीय नागरिकों को अपना घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। प्रशासन लगातार  बाढ़ प्रभावित लोगों की देख-रेख कर रहा है। राज्य सरकार हर संभव यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की अन्य परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों ने साझा किए अपने अनुभव

बाढ़ प्रभावित लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने अनुभव साझा किए हैं। लोगों ने बताया कि किस तरह से उन्हें मौजूदा समय में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि, उन्हें दूसरे स्थानों पर जाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

उनके पास अब कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। लोगों ने बताया कि वो अपने सभी जरूरी सामान को छत पर रखकर दूसरे स्थानों के लिए रवाना हो गए, ताकि वहां कुछ दिनों तक रह सकें।

चौथी बार आई इस तरह की बाढ़

बाढ़ प्रभावित राम यादव ने बताया कि अब लोग बहुत परेशान हो चुके हैं। यह चौथी बार है जब इस तरह की बाढ़ आई है। इस वजह से हम लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए? इसी को देखते हुए हमने फैसला किया है कि अब हम दूसरे स्थान पर जाकर रहेंगे। इसके बाद जब हालात सामान्य हो जाएंगे, तो हम वापस लौट आएंगे।

सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि सभी लोग अपने घरों को छोड़कर चित्रकूट स्कूल में जा रहे हैं। वहां पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। हम इंतजार कर रहे हैं कि कब स्थिति सामान्य हो।

सिराजुद्दीन ने बताया कि फिर बाढ़ आ गई है। अब हम चित्रकूट स्कूल जा रहे हैं। हमने अपने घर का सामान भी निकालकर छत पर रख रख दिया। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं, तब तक हम वहीं पर जाकर रहेंगे। वहां पर हमें हर चीज मिलेगी, जिससे हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

(एजेंसी इनपुट)

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा