वायरल सीसीटीवी वीडियो का स्नैपशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 'केरला स्टोरी'? 5 नाबालिग मुस्लिम लड़कियों पर FIR, हिंदू लड़की के साथ किया था ये कांड- VIDEO

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे पढ़कर आपको लगेगा कि यह तो फिल्म 'द केरला स्टोरी' जैसी घटना है। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिषेक सिंह

Uttar Pradesh News: यूपी के मुरादाबाद से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे पढ़कर आपको लगेगा कि यह तो फिल्म 'द केरला स्टोरी' जैसी घटना है। क्योंकि यहां कुछ मुस्लिम लड़कियों ने एक हिंदू लड़की के साथ ऐसा कारनाम किया है जिसके लिए उन पर बिलारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

मुरादाबाद में 5 नाबालिग मुस्लिम लड़कियों ने एक 16 साल की हिंदू सहेली को बुर्का पहना दिया। इस मामले में पांच मुस्लिम नाबालिग लड़कियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। जिन लड़कियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है उन सभी की उम्र 15 से 17 साल के बीच है। सभी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के गैरकानूनी धर्मांतरण निषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

जानिए क्या कुछ है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 12 दिसंबर 2025 को हुई थी। लेकिन यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने शुक्रवार को लड़की के भाई दक्ष चौधरी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। इस कानून के तहत अगर आरोप साबित होते हैं और पीड़ित नाबालिग हो तो दोषी पाए जाने वालों को कम से कम 5 साल और अधिकतम 14 साल तक की सख्त जेल की सजा हो सकती है।

घटना पर क्या बोले मुरादाबाद SP?

मुरादाबाद ग्रामीण के एसपी कुंवर आकाश सिंह ने मीडिया को बताया कि शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि धर्मांतरण विरोधी कानून की धारा 3 में गलत बयानी, बल, धोखाधड़ी, अनुचित प्रभाव, दबाव और प्रलोभन द्वारा एक धर्म से दूसरे धर्म में धर्मांतरण पर रोक का प्रावधान है।

भाई दक्ष चौधरी ने दिया बड़ा बयान

लड़की के भाई दक्ष चौधरी ने कहा कि मेरी बहन उन लड़कियों में से एक से बात कर रही थी। दोनों लगभग दो महीने पहले मिली थीं और जिनके साथ वह नियमित रूप से बाहर जाती थीं। उन्होंने कहा कि बुर्का पहनाकर मेरी बहन को अगवा करने वाली पांचों लड़कियों की मंशा कुछ गलत हो सकती है। इसलिए मैंने बिलारी पुलिस स्टेशन में संपर्क किया।

बुर्का पहनाने का VIDEO वायरल

हिंदू लड़की को बुर्का पहनाने की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तकरीबन एक मिनट के इस वीडियो में लड़कियां घरों के बीच एक संकरी गली में दिखाई दे रही हैं। जिनमें पहले से बुर्का पहने हुए कुछ लड़कियां एक अन्य लड़की को बुर्का पहनाती हुईं दिखाई दे रही हैं।

अधिकारी ने बताई एक और कहानी

इस मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़कियां और हिंदू लड़की दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि वे सभी नाबालिग हैं। उस दोपहर वे एक रेस्टोरेंट जा रही थीं जो पीड़ित लड़की के भाई की दुकान के सामने है। वे नहीं चाहती थीं कि उनके भाई को इस बारे में पता चले। पकड़े जाने के डर से हिंदू लड़की ने शायद अपनी दोस्त का बुर्का पहन लिया होगा।

उन्होंने आगे बताया कि क्योंकि यह एक संवेदनशील मामला है, इसलिए स्थानीय पुलिस ने परिवार के एक सदस्य की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के बैकग्राउंड और घटना के पीछे उनके मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि क्योंकि वे नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें तुरंत हिरासत में नहीं लिया जा सकता।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान