आरपीएफ जवान और पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह। इमेज-सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

पहले HDFC Bank की आस्था सिंह, अब राजेश सिंह ने आरपीएफ जवान को धमकाया...'अंखिया निकाल लेब', Video देखें

Mau Rajesh Singh Video : उत्तर प्रदेश के मऊ में कार्यरत पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह का वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह आरपीएफ जवान को धमकाते दिख रहे हैं। इससे पहले कानपुर की आस्था का वीडियो वायरल हुआ था।

रंजन कुमार

Rajesh Singh Viral Video : उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी संस्थानों के अंदर रसूख और जातिगत अहंकार का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी कानपुर के एचडीएफसी बैंक में तैनात आस्था सिंह का 'ठाकुर हूं' वाला विवादित वीडियो शांत भी नहीं हुआ था कि अब मऊ से एक वीडियो सामने आया है, जिसने सत्ता और पद के नशे में चूर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ताजा मामला मऊ रेलवे स्टेशन का है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद को मऊ का पार्सल अधीक्षक बताने वाले राजेश सिंह एक आरपीएफ जवान को सरेआम धमकाते और उसकी 'औकात' याद दिलाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जवान का नाम अमित कुमार यादव है, जो मूल रूप से मऊ के घोसी के रहने वाले हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आरपीएफ (RPF) के पद पर तैनात हैं।

पार्सल लेने मऊ स्टेशन पहुंचे थे अमित यादव

बताया जा रहा कि अमित यादव अपना कोई पार्सल लेने के लिए मऊ स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह अपना आपा खो बैठे और वर्दीधारी जवान को ही अर्दब में लेने लगे। वीडियो में वह जिस लहजे में बात कर रहे, उससे साफ झलकता है कि उन्हें कानून या अनुशासन का कोई डर नहीं है।

आस्था सिंह वाले मामले की याद हुई ताजा

मऊ की इस घटना ने हाल में कानपुर में हुए आस्था सिंह प्रकरण की यादें ताजा कर दीं। कानपुर के एचडीएफसी (HDFC) बैंक में काम करने वाली आस्था सिंह ने एक विवाद के दौरान कैमरे के सामने चिल्लाते हुए कहा था कि ठाकुर हूं, यहीं गाड़ दूंगी। उस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नैतिकता और प्रोफेशनल व्यवहार को लेकर लंबी बहस छिड़ी थी। अब राजेश सिंह का यह नया वीडियो उसी कड़ी का हिस्सा लग रहा है, जहां पद पर बैठा व्यक्ति सामने वाले की गरिमा को भूलकर उसे नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है।

सवालों के घेरे में 'रसूख'

सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के लिए किसी की मर्यादा की कोई कीमत नहीं है? एक तरफ आरपीएफ जवान जो खुद सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है, उसे ही एक रेल अधिकारी सरेआम अपमानित कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विभाग में हलचल है और लोगों ने रेल मंत्री और उच्च अधिकारियों से राजेश सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?