फतेहपुर पटाखा मंडी में भीषण आग, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर पटाखा मंडी में भीषण आग, 70 दुकानें खाक; 3 करोड़ का नुकसान और 400 धमाकों से दहला इलाका

Uttar Pradesh के फतेहपुर की पटाखा मंडी में रविवार दोपहर भयानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग से 70 दुकानें और 50 से अधिक बाइक जल गईं। लगभग 3 करोड़ का नुकसान हुआ बताया जा रहा है।

प्रतीक पाण्डेय

Fire in Crackers Shop: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित एमजी कॉलेज ग्राउंड की पटाखा मंडी में रविवार दोपहर लगभग 12:45 बजे भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण शुरू हुई इस आग और पटाखों के लगातार विस्फोटों के कारण लगभग 70 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं और करोड़ों रुपए के पटाखे नष्ट हो गए।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के एमजी कॉलेज ग्राउंड में स्थित पटाखा मंडी में रविवार दोपहर को एक भयानक आग लगने की घटना हुई। हादसा लगभग 12:45 बजे हुआ जब बड़ी संख्या में लोग पटाखे खरीदने मंडी पहुंचे हुए थे। जानकारी के अनुसार, किसी दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, और देखते ही देखते यह आग बेकाबू हो गई।

400 धमाके, घंटों उठता रहा धुंआ

दुकानदारों ने बताया कि आग सबसे पहले दुकान नंबर 2 से शुरू हुई और मात्र 15-20 मिनट के भीतर ही पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। पटाखों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली और लगातार विस्फोट (धमाके) होने लगे। दुकानदारों के अनुसार, आग लगने के डेढ़ घंटे के भीतर लगभग 400 धमाके हुए, जो दोपहर 2 बजे तक जारी रहे। आग और विस्फोटों के कारण मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

70 दुकानें जलकर खाक

इस भीषण अग्निकांड के चलते करीब 70 दुकानें पूरी तरह जल गईं। अनुमान है कि इस घटना में लगभग 3 करोड़ रुपए के पटाखे जल गए। इसके अलावा, मंडी में पटाखा खरीदने आए लोगों की 50 से ज्यादा बाइकें भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के दौरान कुछ लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसका धुआं आसपास के दो किलोमीटर तक देखा गया।

फायर ब्रिगेड की मदद से बुझी आग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने बालू, बाल्टी और सिलेंडरों की सहायता से आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा और प्रशासनिक बंदोबस्त किया गया है, हालांकि लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील