मुकेश जे. भारती (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

जान से मार दूंगा, पत्नी से ....अभिनेता और वाइफ को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Ghaziabad News: मुकेश जे. भारती और पत्नी मंजू भारती को गाजियाबाद में शूटिंग के दौरान हत्या की धमकी मिली। आरोपी ने खुद को रवि पुजारी गैंग का सदस्य बताया। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

स्नेहा मौर्या

Manju Mukesh Receive Death Threats: गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, गाजियाबाद में शूटिंग कर रहे बॉलीवुड स्टार मुकेश और मंजू भारती हाल ही में धमकियों का शिकार हुए हैं। डर और चिंता में डूबे इस स्टार जोड़े ने पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ से मुलाकात कर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई।

दरअसल, मुकेश और मंजू ने बताया कि उन्होंने पहले उत्तर प्रदेश में कई फिल्मों की शूटिंग की है, जिनमें ‘मौसम इकरार के दो पल’, ‘प्यार के दो पल’ और ‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’ शामिल हैं। वर्तमान में वे गाजियाबाद में अपनी दो नई फिल्मों ‘पापा की परी’ और ‘रिकवरी’ की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग की जानकारी साझा की, नंदग्राम थाना क्षेत्र का एक बदमाश उन्हें कॉल और मैसेज के जरिए धमकाने लगा।

गैंगस्टर ने एक्टर को दी चेतावनी

मुकेश और मंजू ने यह भी बताया कि धमकी देने वाले ने न केवल उन्हें, बल्कि उनके बेटे को भी अगवा करने की चेतावनी दी, जिससे उनका मानसिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस मामले ने फिल्म उद्योग में सुरक्षा की चिंता फिर से उजागर कर दी है।

पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने कहा कि कलाकारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शूटिंग के दौरान पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने फिल्म इकाइयों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि कोई भी कलाकार अपने काम में बिना डर के जुट सके।

गाजियाबाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

आपको बता दें, मुकेश जे. भारती ने बताया कि उनकी आगामी फिल्में ‘पापा की परी’ और ‘रिकवरी’ जल्द ही रिलीज होंगी। हालांकि इस घटना ने फिर से फिल्म उद्योग में रवि पुजारी गिरोह जैसी धमकियों की चिंता पैदा कर दी है। इसके पहले बॉलीवुड में कई हस्तियों जैसे रण जौहर और अक्षय कुमार से पैसे ऐंठने और धमकाने के आरोप भी लगे थे। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और सुनिश्चित किया है कि फिल्मी सितारों को पूरी सुरक्षा मिले।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब