-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rashmika Mandanna And Ayushmann Khurrana Release New Song From The Film Thama
‘थामा’ का नया गाना ‘रहें ना रहें हम’ रिलीज, रश्मिका मंदाना संग रोमांटिक हुए आयुष्मान खुराना
- Written By: सोनाली झा
Thama New Song released: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ का नया गाना रहें ना रहें हम रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री और इमोशनल जुड़ाव ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं।

'थामा' का नया गाना ‘रहें ना रहें हम’ रिलीज
Ayushmann Khurrana romancing Rashmika Mandanna: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना और साउथ सिनेमा की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब फिल्म का नया रोमांटिक ट्रैक ‘रहें ना रहें हम’ रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने की मेलोडी, लिरिक्स और इमोशंस दर्शकों को गहराई से छू रहे हैं।
रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सदियों से फुसफुसाई गई एक प्रेम कहानी, अब सबसे रोमांटिक अंदाज़ में सामने आ रही है। ‘रहें ना रहें हम’ अब आउट है। लिंक बायो में है। 21 अक्टूबर को यूनिवर्स एक खूनी प्रेम कहानी ‘थामा’ लेकर आ रहा है। गाने की शुरुआत एक इमोशनल सीन से होती है, जहां आयुष्मान और रश्मिका बस स्टैंड पर एक-दूसरे से जुदा होते दिखते हैं।
आयुष्मान और रश्मिका की केमिस्ट्री
रश्मिका के चेहरे की उदासी और आयुष्मान की आंखों में झलकता प्यार गाने को गहराई देता है। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस के दिल जीत लिए हैं। फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है और यह आयुष्मान खुराना की पहली दीवाली रिलीज होगी। हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड ने आयुष्मान का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं थामा के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। दीवाली पर पहली बार मेरी फिल्म रिलीज हो रही है और हम रॉक करने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
नोरा फतेही का धमाकेदार डांस
फिल्म का एक और गाना ‘दिलबर की आंखों का’ में नोरा फतेही का धमाकेदार डांस देखने को मिला, पहले ही रिलीज हो चुका है। मड्डॉक फिल्म्स ने नोरा का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि कमरिया गर्ल वापस आ गई है। इस दीवाली तैयार हो जाइए दिलबर की आंखों का जादू देखने के लिए। फैंस का रिएक्शन भी शानदार रहा। किसी ने इसे चार्टबस्टर ऑफ द ईयर कहा, तो किसी ने लिखा कि नोरा वापस आ गई है दिलबर एनर्जी के साथ।
थामा के स्टार कास्ट
फिल्म ‘थामा’ का निर्देशन आदित्य सर्पोटदार ने किया है, जबकि कहानी निरन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और अमर कौशिक ने किया है। यह मड्डॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, संजय दत्त, डायना पेंटी, विजय राज, गीता अग्रवाल और फैसल मलिक जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। दीवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही ‘थामा’ रोमांस, हॉरर और कॉमेडी का ऐसा मिश्रण लेकर आ रही है, जो दर्शकों को एक नए तरह का सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
Rashmika mandanna and ayushmann khurrana release new song from the film thama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














