लखनऊः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने अपने आवास (कैम्प कार्यालय) पर आयोजित जनता दर्शन (Janata Darshan) कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाए कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, बिजली, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। जनता दर्शन में रायबरेली, कौशांबी, मैनपुरी, जौनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, सीतापुर, बरेली, ललितपुर, श्रावस्ती ,पीलीभीत, कासगंज, बुलंदशहर, हाथरस, कन्नौज ,रामपुर, फतेहपुर अयोध्या, कुशीनगर, बाराबंकी, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर सहित लगभग 3 दर्जन से अधिक ज़िलों से कई लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी।
https://twitter.com/kpmaurya1/status/1635182295098462210
https://twitter.com/kpmaurya1/status/1635182375998210050
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत ललितपुर, लखनऊ सहित अन्य कई जिलाधिकारियों, सम्बंधित उच्चाधिकारियों और शासन के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात भी की। उप मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए लोगों को यह भी बताया कि www.keshavprasadmaurya.com वेबसाइट लांच की गयी है। Keshav Prasad Maurya (IOS और android) मोबाइल एप का भी संचालित किया जा रहा है। इस वेबसाइट और एप पर घर बैठे कोई भी व्यक्ति अपनी या सार्वजनिक शिकायत, अनुरोध पत्र या सुझाव इस एप और वेबसाइट पर दे सकते हैं और सुझाव या शिकायती पत्र पर हुई कार्रवाई का विवरण भी वह घर बैठे देख सकते हैं।