Saleem Wastik Image (Source- Design) 
उत्तर प्रदेश

इस्लाम की आलोचना करना पड़ा महंगा...गाजियाबाद के एक्स मुस्लिम सलीम पर खूनी हमला, ऑफिस में घुसकर रेता गला

Attack on Ghaziabad Ex Muslim Salim: सोशल मीडिया पर वायरल एक्स मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला हुआ है, अज्ञात हमलावरों ने ऑफिस में घुसकर उनका गला रेत दिया है। सलीम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सजल रघुवंशी

Attack On EX Muslim Saleem: इस्लाम की कुरीतियों और धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले एक्स मुस्लिम सलीम पर अचानक से हमला हो गया, सलीम यूट्यूब पर saleemwastik0007 के नाम से अपना चैनल चलाते थे। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी क्लिप काफी ज्यादा वायरल होती हैं। हालांकि उनका कहना है कि वो इस्लाम के खिलाफ नही हैं बल्कि उनका मकसद मुसलमानों को सही इस्लाम की जानकारी देना है।

अज्ञातों ने अचानक किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो बदमाश अचानक उनके दफ्तर के अंदर घुसे और सलीम की गले को रेत डाला और पेट पर चाकू से एक के बाद एक वार किए। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद बाइक सवार भागने में कायवाब रहे अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

गंभीर हालत में सलीम को तुरंत दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, सलीम की हालत इस समय गंभीर बताई जा रही है।

यूजर ने सोशल मीडिया पर अस्पताल का वीडियो किया शेयर

सोशल मीडिया पर सलीम की अच्छी फैन फॉलोइंग है, इस घटना के बाद लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं एक पक्ष ऐसा भी है, जो इस घटना पर जश्न मना रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें यूजर यह दावा कर रहा है कि यह सलीम का अस्पताल वाला वीडियो है। हालांकि इस वीडियो में सलीम की पहचान साफ तौर पर नहीं हो रही है, लेकिन यह वीडियो उनसे जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने यह भी लिखा कि यह बहुत गंभीर और चिंताजनक घटना है। एक व्यक्ति, जिसका नाम सलीम वास्तिक है, वह वर्षों से खुले मंच पर अपनी राय रखता आ रहा था कुरान, पैगंबर की तालीम , इस्लामी मान्यताओं पर सवाल उठाता रहा, आलोचना करता रहा। यह उसकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता थी, जो संविधान हमें देता है, अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत। लेकिन क्या हुआ? आज लोनी, गाजियाबाद के पास उसके घर के नजदीक ही उस पर कई-कई बार चाकू से हमला कर दिया गया। यह कोई आकस्मिक घटना नहीं है, यह एक सुनियोजित, सोचा-समझा हमला है जिसका मकसद बोलने वाले को चुप कराना है।

BRICS Summit 2026 LIVE: जीडीपी में G-7 से आगे निकल चुका है ब्रिक्स, बिजनेस फोरम की बैठक में बोले पुतिन

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर