सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए आगे आया यूपी, सीएम योगी ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों को दिखाई हरी झंडी

Flood in North india: यूपी सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री भेजी है। सीएम योगी ने 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Saurabh Pal

CM Yogi Adityanath News: उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ की संकट से जूझ रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में काफी तबाही हुई है। हर राज्य में एक बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। हजारों घर बह गए या पानी में डूबे हुए हैं। तीनों राज्यों में लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। करोड़ों लोगो खाने पीने के संकट से जूझ रहे हैं। सरकार के साथ-साथ करोबारी व फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के लिए ट्रकों में राहत सामग्रियां भेजी हैं। सीएम योगी ने सहारनपुर में ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाढ़ प्रभावित राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश खड़ाः सीएम योगी

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन 48 ट्रकों को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब भेजने के लिए हम अपने प्रतिनिधियों को भी वहां भेज रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि तीनों जगहों पर हमारे लोग जाकर वहां के पीड़ित नागरिकों को उत्तर प्रदेश वासियों की संवेदना और इस राहत सामग्री का लाभ उपलब्ध करवाने में सहयोग करेंगे। इन सबके बावजूद अन्य सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की 25 करोड़ जनता हर पीड़ित के साथ खड़ी है।"

पंजाब और हिमाचल बेहाल

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पंजाब में अब तक बाढ़ से 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हिमाचल की बात करें तो राज्य बाढ़ से इतनी ज्यादा तबाही हुई है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है। हिमाचल में बाढ़ के कारण की जानें जा चुकी हैं, साथ ही कई राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गई हैं। जिसके कारण कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। हालांकि फिर राजमार्गों की मरम्मत की जा रही है।

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?