योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं; तपती धूप में योगी का पैदल मार्च, विपक्ष को दिया करारा जवाब

Lucknow Protest: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हजारों महिलाओं ने सड़क पर पैदल मार्च निकाला।

अमन मौर्या

CM Yogi Adityanath Lucknow Protest: लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए बिल के गिर जाने के विरोध में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हजारों महिलाओं ने सड़क पर पैदल मार्च निकाला। और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदेश भाजपा द्वारा यह मार्च मुख्यमंत्री आवास चौराहे से विधानसभा तक निकाला गया। मार्च के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा को अलोकतांत्रिक और महिला विरोधी ठहराया।

झुलसा देने वाली इस तपती धूप में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के पास वाले चौराहे पर महिलाएं एकत्रित होकर आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में बैनर पोस्टर लेकर निकलीं। विरोध कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जानबूझकर महिलओं का हक छीना है।

सपा-कांग्रेस रही निशाने पर

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मुख्य रूप से प्रदर्शन कर रही महिलाओं के निशाने पर रही। महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस और सपा नहीं चाहती कि महिलाओं को हक मिले।इसीलिए उन्होंने यह बिल पास नहीं होने दिया। विरोध कर रही महिलाओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव विपक्ष को इसका नुकसान दिखेगा। प्रदेश की आधी आबादी इन्हें नकार देगी।

कांग्रेस-सपा पर जमकर बरसे CM योगी

विरोध प्रदर्शन की अगुआई कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पैदल मार्च में सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के नए संशोधन को गिराने के विरोध में पूरे देश में कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके समेत पूरे इंडी गठबंधन के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश हैं।

अलोकतांत्रिक और महिला विरोधी

पैदल मार्च में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कांग्रेस और सपा अलोकतांत्रिक और महिला विरोधी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों को अपनी महिला विरोधी छवि मिटाने का एक अवसर दिया था। इस समय पूरे देश में आधी आबादी विपक्ष के खिलाफ जगह-जगह आक्रोश रैली निकाल रही है।

नकली विरोध की कराई जा रही शूटिंग

भाजपा द्वारा मंगलवार को लखनऊ में होने वाली रैली पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए था कि भाजपाई और उनके संगी-साथी साजिशों से बाज नहीं आएंगे। अब नकली विरोध की शूटिंग कराई जा रही है। आगे उन्होंने कहा इसमें शामिल युवक युवतियों का हम कोई दोष नहीं मानते हैं, क्योंकि बेतहाशा बेरोजगारी के इस भाजपाई दौर में मजबूर होकर दो पैसों की उम्मीद में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा पहले गरीबी मजबूरी पैदा करती है। फिर उन बेबस लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन्हें अपने इरादों के लिए इस्तेमाल करती है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?