अखिलेश यादव (सोर्स-आईएएनएस) 
उत्तर प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव के लिए खोल दिया वादों का पिटारा

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ी घोषणा की और कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी और महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे।

सजल रघुवंशी

Akhilesh Yadav Announcement Free Electricity And Pension For Women: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को बड़ा चुनावी ऐलान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी, जबकि महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए पेंशन के रूप में प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने सरकार पर बिजली, स्वास्थ्य और महंगाई के मुद्दों पर तीखा हमला बोला।

लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में बुंदेलखंड समेत विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और खाद की कमी से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है और बिजली बिलों में अनियमित बढ़ोतरी की जा रही है।

स्मार्ट मीटर पर क्या बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली की ठगी के खिलाफ जनता में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में ठेके देने से पहले ही कंपनियों से एडवांस कमीशन लिया जाता है, जिसकी भरपाई उपभोक्ताओं से अधिक बिल वसूलकर की जाती है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली मीटर भी ईवीएम की तरह 'हेराफेरी' कर रहे हैं और जनता अब इस व्यवस्था को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगी बिजली और गैस सिलेंडर ही भाजपा का सत्ता से 'कनेक्शन काट देंगे'।

2024 लोकसभा चुनाव परिणाम का किया जिक्र

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि उसी तरह 2027 विधानसभा चुनाव में भी अधिक से अधिक सीटें जीतने की रणनीति बनानी होगी। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को हराने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति पर काम करना होगा।

सरकार को बताया संविधान विरोध

अखिलेश यादव ने सरकार को लोकतंत्र और संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार बनने पर कानून का राज बहाल होगा और सपा सभी वर्गों को न्याय मिलेगा। उन्होंने भाजपा पर समाजवादियों को बदनाम करने का आरोप भी लगाया और कहा कि भ्रामक प्रचार के बावजूद भाजपा की कोई चालाकी नहीं चलेगी।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर हैं, महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है और जनता का भरोसा भाजपा से उठ चुका है।

एजेंसी इनपुट के साथ...

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?